LPG Price Today के तहत 1 अगस्त से देशभर में 19 Kg Commercial LPG Cylinder की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने Commercial LPG Price में 192 रुपये तक की कमी की है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। हालांकि 14.2 Kg Domestic LPG Cylinder की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली।
दिल्ली, पटना और लखनऊ में क्या हुए नए रेट?
Indian Oil की ओर से जारी ताजा LPG Price List के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2738 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2930 रुपये थी।
इसी तरह पटना में इसकी कीमत 3227 रुपये से घटकर 3018 रुपये हो गई है। वहीं लखनऊ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2860.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3052.50 रुपये थी।
लगातार दूसरे महीने मिली राहत
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह लगातार दूसरा महीना है जब बड़ी कटौती की गई है। इससे पहले 1 जुलाई को भी कीमतों में 183.50 रुपये की कमी की गई थी। केवल दिल्ली में पिछले दो महीनों के दौरान Commercial LPG Cylinder करीब 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है।
हालांकि साल की शुरुआत में कई बार कीमतें बढ़ने के बाद यह राहत कारोबारियों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नहीं बदले रेट
इस बार भी Domestic LPG Cylinder Price में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले जैसी ही रहेगी। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को किसी अतिरिक्त राहत का लाभ नहीं मिलेगा।
Ujjwala Beneficiaries के लिए बदला नियम
PM Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए नियमों में बदलाव का असर अगस्त से दिखाई देगा। जिन लाभार्थियों ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच अपने चार सब्सिडी वाले सिलेंडर ले लिए हैं, उन्हें अब अगले रिफिल पर 300 रुपये की Subsidy नहीं मिलेगी।
सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष से उज्ज्वला योजना के तहत केवल चार LPG Cylinder Refill पर ही 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का प्रावधान रखा है। इससे अधिक रिफिल लेने पर उपभोक्ताओं को सामान्य बाजार मूल्य का भुगतान करना होगा।
देश के प्रमुख शहरों में घरेलू LPG Cylinder Price
देश के कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग बनी हुई हैं। मुंबई में 14.2 किलो का सिलेंडर 941.50 रुपये, बेंगलुरु में 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, लखनऊ में 976.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये का मिल रहा है। वहीं सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर लेह में 1196.50 रुपये का उपलब्ध है।