CWG 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 मेडल, अस्मिता डे ने रचा इतिहास; नीरज चोपड़ा को मिला सिल्वर

Commonwealth Games 2026 के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत की कुल Medal Tally 23 तक पहुंच गई है। भारतीय दल के खाते में अब 5 Gold, 12 Silver और 6 Bronze Medal दर्ज हैं। हालांकि मेडल तालिका में भारत फिलहाल 10वें स्थान पर बना हुआ है। जूडो और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की पदक उम्मीदों को और मजबूत किया।

अस्मिता डे ने रचा इतिहास

भारतीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस वर्ग में Commonwealth Games में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। वहीं पुरुषों के 60 किलोग्राम जूडो वर्ग में हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

स्टार जैवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन इस बार उन्हें 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। हालांकि भारत के लिए राहत की बात यह रही कि यशवीर सिंह ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 85.41 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सभी को चौंका दिया।

मुक्केबाजी में भारत की बड़ी सफलता

Indian Boxing Team के लिए भी दिन शानदार रहा। सेमीफाइनल में उतरे सभी 10 भारतीय मुक्केबाजों ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। इससे भारत के कम से कम 10 और सिल्वर मेडल पक्के हो गए हैं, जबकि गोल्ड जीतने की भी मजबूत उम्मीद बनी हुई है।

नौवें दिन भारत के मेडल विजेता
गोल्ड: अस्मिता डे (48kg जूडो), हर्ष सिंह (60kg जूडो)
सिल्वर: यामिनी मौर्य (57kg जूडो), नीरज चोपड़ा (Javelin Throw)
ब्रॉन्ज: यशवीर सिंह (Javelin Throw), तेजस्विन शंकर (Decathlon)

अब तक भारत के कुल मेडल

अब तक Commonwealth Games 2026 Medal Tally में भारत के खाते में 23 मेडल आ चुके हैं, जिनमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं। आने वाले दिनों में बॉक्सिंग और अन्य स्पर्धाओं में भारत के पास कई और पदक जीतने का शानदार मौका होगा।