15 जून को क्यों उमड़ती है भीड़ Kainchi Dham में? जानिए यात्रा मार्ग और दर्शन का सही तरीका

उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में स्थित Kainchi Dham Ashram हर साल 15 जून को बाबा Neem Karoli Baba के स्थापना दिवस के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं का केंद्र बनता है। इस वर्ष भी 15 जून को बाबा के भक्त देशभर से यहां पहुंचने की तैयारी में हैं। भीड़ अभी से उमड़नी शुरू हो चुकी है और spiritual tourism के इस प्रमुख स्थल की आभा एक बार फिर जगमगाने लगी है।

नीम करोली बाबा को उनके अनुयायी Hanuman Ji का अवतार मानते हैं और उनका नाम लेते ही मन में शांति का अनुभव होता है। Neem Karoli Baba Ashram, जहां उन्होंने साधना की थी, आज एक spiritual retreat और faith destination बन चुका है।

Kainchi Dham कैसे पहुंचे? (How to Reach Kainchi Dham)

अगर आप 15 जून को कैंची धाम में शामिल होना चाहते हैं तो यहां पहुंचने के कई travel options उपलब्ध हैं:

By Road (सड़क मार्ग से):

कैंची धाम, नैनीताल से करीब 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप कार या बाइक से सीधे कैंची धाम पहुंच सकते हैं।

By Train (रेल मार्ग से):

सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन Kathgodam है, जो कैंची धाम से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। यहां से टैक्सी या लोकल बस आसानी से मिल जाती है।

By Flight (हवाई मार्ग से):

नज़दीकी हवाई अड्डा Jolly Grant Airport, Dehradun है। यहां से टैक्सी के माध्यम से आप कैंची धाम तक पहुंच सकते हैं।

From Delhi (दिल्ली से यात्रा):

दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 324 किलोमीटर है, जिसे आप self-drive, bus from Kashmiri Gate, या train से तय कर सकते हैं। सफर में 6-7 घंटे का समय लग सकता है।

Important Tip: स्थापना दिवस के मौके पर Heavy Traffic और Jam की संभावना होती है, इसलिए यात्रा की प्लानिंग पहले से कर लें।

कैंची धाम दर्शन के बाद इन जगहों पर जरूर जाएं (Nearby Places to Visit)

Nainital (नैनीताल):
कैंची धाम से सिर्फ 19 किलोमीटर दूर यह हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण, नैनी झील और टूरिस्ट फ्रेंडली माहौल के लिए प्रसिद्ध है।

Ranikhet (रानीखेत):
कैंची धाम से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित यह शांत जगह हिमालय की खूबसूरती और आर्मी छावनी के लिए जानी जाती है।

Dhokane Waterfall (ढोकाने वॉटरफॉल)

अल्मोड़ा जिले में स्थित यह झरना प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार डेस्टिनेशन है।

Mukteshwar (मुक्तेश्वर):
कैंची धाम से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह ट्रेकिंग, एडवेंचर और नेचर व्यू के लिए आदर्श है।

Kainchi Dham Establishment Day पर नीम करोली बाबा के दर्शन करना एक दिव्य अनुभव होता है। अगर आप 15 जून को वहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस यात्रा मार्ग और जानकारी को ज़रूर ध्यान में रखें। Spiritual Travel, Himalayan Ashrams, और Peaceful Hill Stations के शौकीनों के लिए यह स्थान एक perfect retreat है।