लाखों श्रद्धालुओं के लिए टेंशन बना Kainchi Dham Fair, धामी सरकार ने प्लान तैयार किया

उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले में स्थित Neem Karoli Baba Ashram में इस साल होने वाला Kainchi Dham Mela प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। साल दर साल यहां श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। ऐसे में Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami ने 13 जून को सीएम आवास में एक High Level Meeting बुलाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और Short-Term, Mid-Term और Long-Term Planning के निर्देश जारी किए।

 रिकॉर्ड तोड़ रही है भक्तों की भीड़, ट्रैफिक कंट्रोल बड़ी चुनौती

District Magistrate Nainital वंदना सिंह के अनुसार, पिछले साल कैंची धाम में करीब 24 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि पहले यह आंकड़ा औसतन 8 लाख के आसपास रहता था। इस साल मेले के दौरान 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे Traffic Management और Crowd Control सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं।

 सड़कों की हालत सुधरेगी, कटिंग कार्य पर युद्धस्तर पर काम

मुख्यमंत्री ने Bhowali Petrol Pump से Sanitarium तक के 3 KM मार्ग पर चल रहे कटिंग कार्य को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए हैं, जिससे traffic flow बेहतर हो सके। यह क्षेत्र अक्सर जाम की चपेट में आ जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को घंटों का इंतजार करना पड़ता है।

 रजिस्ट्रेशन सिस्टम और भक्तों की लिमिट तय करने की सिफारिश

भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने कैंची धाम यात्रा के लिए Online Registration System लागू करने और श्रद्धालुओं की Daily Limit तय करने का सुझाव दिया है। इससे यात्रा को Safe, Smooth और Well-Organized बनाया जा सकेगा।

हाई लेवल मीटिंग में कौन-कौन रहे शामिल?

इस मीटिंग में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, और SSP नैनीताल पी.एस. मीना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। IG Kumaon Riddhim Aggarwal वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं।