Uttarakhand Boycott: हरिद्वार के व्यापारियों ने तुर्की उत्पादों को बताया ‘No Entry’!

भारत के खिलाफ तुर्की (Turkiye) की हालिया बयानबाज़ी और पाकिस्तान को खुले समर्थन के बाद Haridwar के फल व्यापारियों ने बड़ा फैसला लेते हुए Turkish products का बहिष्कार (Boycott Turkey Products) करने का ऐलान किया है।

 ‘देश सबसे पहले’, व्यापारियों का दो टूक फैसला

हरिद्वार के व्यापारियों और उपभोक्ताओं का कहना है कि जो देश भारत के विरोधियों के साथ खड़ा होता है, उससे किसी भी तरह का व्यापारिक संबंध रखना राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है।

एक स्थानीय उपभोक्ता ने स्पष्ट कहा,

“हम ऐसे देश के उत्पाद कैसे खरीद सकते हैं जो हमारे दुश्मन पाकिस्तान का साथ दे रहा है? हमारा समर्थन उन्हीं देशों को मिलेगा जो भारत के साथ खड़े होते हैं।”

 Turkish Apples की Entry बंद

हरिद्वार के प्रमुख फल व्यापारियों में से एक ने बताया कि वे अब से तुर्की से आने वाले सेब और अन्य फलों को आयात नहीं करेंगे और न ही बेचेंगे।

“हमने ग्राहकों की भावनाओं को समझा है। अब तुर्की के सेब को पूरी तरह से बाजार से हटा दिया गया है।”

ग्राहक अब दुकान पर पहुंचकर खासतौर पर पूछते हैं – “क्या ये सेब तुर्की का है?” अगर उत्तर ‘नहीं’ होता है, तभी वे उसे खरीदते हैं।

 सोशल कैंपेन भी बना ताकत

इस Boycott को लेकर social media पर भी एक ट्रेंड शुरू हो गया है, जहां लोग #BoycottTurkeyProducts और #DeshFirst जैसी हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए अपने विचार जाहिर कर रहे हैं।