Murder or Suicide? Body of a young man found in polythene on Haridwar highway, investigation will solve the mystery
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब रुड़की हाईवे पर पॉलीथीन में लिपटा हुआ एक युवक का शव (Dead Body in Polythen) बरामद किया गया। शव की हालत और उसकी पैकिंग देख कर यह साफ हो गया कि मामला साधारण मौत का नहीं, बल्कि हत्या (Murder or Suicide Mystery) का हो सकता है।
दो दिन से था लापता, गहरे गड्ढे में मिला शव
मृतक की पहचान 26 वर्षीय मुन्ना पुत्र मिठवाराम, निवासी सुनहरा गांव के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चालक था और 16 मई की सुबह से लापता था।
पुलिस को सूचना मिली कि रसूलपुर हाईवे के किनारे एक गहरे गड्ढे में पॉलीथीन में लिपटा शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, जो मुन्ना के रूप में हुई।
गले में रस्सी के निशान, पहचान छुपाने की कोशिश!
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के गले पर रस्सी से कसने के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरी हो गई है। शव को काली पॉलीथीन में लपेटा गया था, ताकि पहचान न हो सके।
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और करीब आधा दर्जन ई-रिक्शा चालकों और जान-पहचान वालों से पूछताछ चल रही है।
ई-रिक्शा मिला शव से 100 मीटर दूर
दिलचस्प बात यह रही कि जिस स्थान पर शव मिला, उसके लगभग 100 मीटर दूर मुन्ना का ई-रिक्शा पहले ही बरामद हो चुका था, लेकिन तब शव दिखाई नहीं दिया था।
बेसहारा हुआ परिवार, बूढ़े मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल
मुन्ना ही अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पिता ने बताया कि उनका बेटा किराए पर ई-रिक्शा चलाता था और उसी से पूरे परिवार का पेट भरता था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
“अब हमारा कोई सहारा नहीं बचा,” रोते हुए कहा मृतक के पिता ने।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि मामला बेहद संदिग्ध है। शुरुआती सबूत हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।