Ulta Pani Chhattisgarh: Has gravity failed? Scientists are also surprised
क्या आपने कभी सोचा है कि पानी ढलान पर चढ़ सकता है? आप कहेंगे – असंभव! लेकिन छत्तीसगढ़ के मैनपाट में यह चमत्कार हर रोज़ हो रहा है। यहां एक ऐसी जगह है जहां Reverse Water Flow होता है — यानी पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है, वो भी किसी मोटर या पंप के बिना।
कहां है यह रहस्यमयी जगह?
यह अजूबा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के Mainpat के बिसरपानी गांव में स्थित है। मैनपाट को वैसे भी “छत्तीसगढ़ का शिमला” कहा जाता है — ठंडी जलवायु, घने जंगल, हरी-भरी पहाड़ियां और अब Ulta Pani Chhattisgarh जैसी रहस्यमयी जगह इसे और भी खास बना देती है।
जब विज्ञान भी रह गया हैरान
यह जगह Gravity Defying Water Stream के लिए मशहूर है। यहां एक चट्टान के नीचे से पानी निकलता है, लेकिन ढलान की दिशा के विपरीत ऊपर की ओर बहता है।
न कोई मोटर
न कोई पंप
सिर्फ प्राकृतिक बहाव
और उसका उल्टा बहना!
वैज्ञानिक भी यह नहीं समझ पाए हैं कि यह कैसे संभव है। आज तक कोई भी इस रहस्य की पक्की थ्योरी नहीं दे पाया है।
यहां क्या कहा जा रहा है संभावित कारण?
हालांकि कई लोग मानते हैं कि यह ऑप्टिकल इल्यूजन (दृश्य भ्रम) हो सकता है — यानी ज़मीन का ढलान जैसा दिख रहा है, वैसा असल में है नहीं। लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
शिवराज सिंह चौहान भी रह गए हैरान
हाल ही में केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने इस स्थल का दौरा किया और कागज की नाव पानी में बहाकर खुद अनुभव किया। उन्होंने कहा:
“यह छत्तीसगढ़ का अद्भुत अजूबा है। यहां पानी नीचे से ऊपर बह रहा है, जो अपने आप में रहस्य है। इसे एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाना चाहिए।”
कैसे पहुंचे ‘उल्टा पानी’?
नजदीकी शहर: अंबिकापुर (40 किमी दूर)
निकटतम टूरिस्ट सेंटर: मैनपाट (9 किमी दूर)
लोकेशन: बिसरपानी गांव
सड़क मार्ग: अंबिकापुर से टैक्सी या बाइक द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है