Twisha Sharma Death Case: शादी के 5 महीने बाद मौत, परिवार ने उठाई CBI जांच की मांग

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नोएडा की रहने वाली Twisha Sharma का शव 12 मई को उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। पुलिस फिलहाल इसे Suicide Case मानकर जांच कर रही है, लेकिन परिवार ने दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, सबूतों से छेड़छाड़ और प्रभाव के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिवार ने मामले की CBI Inquiry और दोबारा Postmortem की मांग की है। वहीं पुलिस ने पति समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, क्योंकि घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक Dating App के जरिए हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी। परिवार का दावा है कि शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते में तनाव शुरू हो गया था।

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा का आरोप है कि उनकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि सीधे तौर पर दहेज नहीं मांगा गया, लेकिन तानों और व्यवहार के जरिए आर्थिक दबाव बनाया जाता था।

“मेरा जीवन नरक हो गया है…”

जांच में ट्विशा और उनकी मां के बीच हुई WhatsApp Chats को अहम सबूत माना जा रहा है। इन चैट्स में ट्विशा ने खुद को घुटन और मानसिक प्रताड़ना का शिकार बताया था।

एक संदेश में उन्होंने लिखा था, “मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां।”

दूसरे मैसेज में ट्विशा ने कहा, “मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी।”

परिवार का आरोप है कि पति समर्थ सिंह उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के पितृत्व पर सवाल उठा रहा था और गर्भपात के लिए दबाव बना रहा था।

मौत से पहले मां को भेजी थी मदद की गुहार

परिवार के मुताबिक, 7 मई को ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज कर भोपाल से वापस ले जाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने लिखा था, “मां आप मुझे यहां से लेने आ जाओ प्लीज।”

मौत से कुछ समय पहले ट्विशा ने अपने एक दोस्त को Instagram पर भी मैसेज भेजा था, “मैं फंस चुकी हूं, बस तू मत फंसना।”

इन संदेशों के सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।

12 मई की रात क्या हुआ?

पुलिस के अनुसार, 12 मई की रात ट्विशा का शव घर में फंदे से लटका मिला। पति और सास उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके से कोई Suicide Note बरामद नहीं हुआ। CCTV Footage में ट्विशा को छत की ओर जाते हुए देखा गया था। बाद में पति और दो अन्य लोग उन्हें नीचे लाते नजर आए।

परिवार ने सवाल उठाया है कि अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई।

जांच में चूक के आरोप

मामले की जांच कर रहे ACP रजनीश कश्यप ने स्वीकार किया कि घटनास्थल से मिले कथित फंदे को पोस्टमार्टम प्रक्रिया में समय पर जमा नहीं कराया गया, जिसे जांच में एक बड़ी चूक माना जा रहा है।

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

पति पर इनाम, मां को मिली अग्रिम जमानत

पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ Dowry Death और Dowry Harassment से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय SIT गठित की गई है। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उनके देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए पासपोर्ट कार्यालय को भी अलर्ट किया गया है।

वहीं, गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

परिवार की CBI जांच की मांग

ट्विशा के परिवार और दोस्तों ने भोपाल और दिल्ली में प्रदर्शन कर मामले की CBI Investigation की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें स्थानीय जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है।

परिवार के करीबी लोगों का आरोप है कि FIR दर्ज कराने में भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

आरोपी पक्ष ने क्या कहा?

गिरिबाला सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि ट्विशा मानसिक रूप से परेशान थीं और उनका इलाज चल रहा था।

वहीं समर्थ सिंह के वकील ने कहा कि उन्हें पुलिस जांच और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि यदि अदालत आदेश देती है तो CBI जांच या दूसरे पोस्टमार्टम से उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

कौन थीं ट्विशा शर्मा?

Twisha Sharma नोएडा की रहने वाली MBA Graduate थीं। उन्होंने मार्केटिंग और कम्युनिकेशन सेक्टर में काम किया था। वह Beauty Pageants में हिस्सा ले चुकी थीं और Miss Pune का खिताब भी जीत चुकी थीं।

इसके अलावा उन्होंने तेलुगु फिल्म Mugguru Monagallu में भी काम किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विशा योग ट्रेनर और Vipassana Meditator भी थीं।