थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद: अब अमेरिका के ट्रंप ने संभाली कमान, फिर उठाया India-Pakistan Ceasefire का जिक्र

Thailand-Cambodia Conflict के चौथे दिन भी हालात तनावपूर्ण हैं। अब तक सीमा पर हुई झड़पों में 34 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1.68 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। इसी बीच अब इस विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देशों के नेता Malaysia में Peace Talks के लिए मिलने जा रहे हैं।

लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकती। Donald Trump ने एक बार फिर spotlight में आने के लिए India-Pakistan Ceasefire का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने खुद को International Conflict Resolution का मास्टर बताते हुए कहा कि जैसे उन्होंने भारत-पाक विवाद में Trade Diplomacy से शांति लाई, वैसे ही अब वे Thailand और Cambodia के तनाव को भी सुलझाने का दावा कर रहे हैं।

“India-Pakistan का Solution मैंने कराया”: Trump का बड़ा दावा

रविवार को एक बयान में Trump ने कहा,

“मेरे लिए यह आसान है, क्योंकि मैंने India और Pakistan का solution कराया। जब तक मेरी बातचीत खत्म हुई, दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार थे।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर वो Trade Deals का इस्तेमाल करके युद्ध रोक सकते हैं, तो यह उनके लिए “Matter of Honor” है।

Trump ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बात की है और उन्हें साफ तौर पर चेताया कि यदि यह संघर्ष यूं ही चलता रहा, तो अमेरिका दोनों देशों के साथ अपने Trade Agreements पर आगे नहीं बढ़ेगा।

Malaysia में High-Level Meeting: Regional Peace पर होगी चर्चा

Thailand और Cambodia के बीच Border Clashes थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में अब दोनों देशों के नेता सोमवार को Malaysia में Peace Meeting करने जा रहे हैं। थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री Phumtham Wechayachai, मलेशिया के प्रधानमंत्री Anwar Ibrahim के आमंत्रण पर इस वार्ता में शामिल होंगे।

थाईलैंड सरकार के प्रवक्ता Jirayu Huangsub ने बताया कि कंबोडिया के प्रधानमंत्री Hun Manet भी इस वार्ता का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, कंबोडिया की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्या Trump की Trade Threat काम करेगी?

Trump पहले भी कई बार India-Pakistan Ceasefire को लेकर credit ले चुके हैं, हालांकि भारत ने बार-बार यह साफ किया है कि पाकिस्तान के अनुरोध और आपसी बातचीत से यह फैसला हुआ था, न कि किसी बाहरी mediation से।

अब Southeast Asia के इस गंभीर संकट में भी Trump ने अपनी भूमिका का दावा ठोक दिया है। सवाल ये है कि क्या Trump’s Trade Pressure Strategy Thailand-Cambodia तनाव में भी काम करेगी?