Hyderabad में सरोगेसी की आड़ में चल रहा था sperm smuggling racket – चौंका देगा सच!”

तस्करी की खबरें आपने कई सुनी होंगी, लेकिन Hyderabad के पास स्थित Secunderabad में जो खुलासा हुआ है, वो किसी फिल्मी साज़िश से कम नहीं। यहां एक high-profile Sperm Smuggling और Surrogacy Racket का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें एक महिला डॉक्टर समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

कैसे हुआ खुलासा? DNA Test ने खोल दी पोल

इस पूरे scam की शुरुआत हुई एक couple की शिकायत से, जिसने Universal Srushti Fertility Centre, Regimental Bazaar, Hyderabad से surrogacy के ज़रिए बच्चा प्राप्त किया था। लेकिन बच्चा होने के बाद जब उन्होंने DNA Verification कराया, तो सामने आया कि बच्चे का उनसे कोई genetic संबंध नहीं था।

Couple का कहना है कि उन्होंने पिछले साल क्लिनिक को ₹35 लाख में surrogacy procedure के लिए पेमेंट किया था। बच्चे को जन्म देने वाली surrogate mother को Visakhapatnam से फ्लाइट में लाकर Hyderabad में रखा गया था।

डॉ. नम्रता नाम की महिला ने दंपत्ति को यह यकीन दिलाया कि surrogate mother से पैदा होने वाला बच्चा उन्हीं का है। लेकिन जब दंपत्ति ने बार-बार DNA Test की मांग की, तो डॉक्टर बहाने बनाती रहीं। हार कर पति-पत्नी ने दिल्ली में खुद से जांच कराई, और नतीजा देख कर उनके होश उड़ गए — बच्चे से उनका कोई biological connection नहीं था।

Doctor की मानी गलती… फिर गायब!

जब जून में DNA रिपोर्ट सामने आई, तो कपल ने डॉ. नम्रता से सीधे शिकायत की। शुरुआत में उन्होंने गलती मान ली और मामला सुलझाने का वादा किया, लेकिन उसके बाद वो गायब हो गईं। मजबूरन दंपत्ति को पुलिस के पास जाना पड़ा।

North Zone DCP Rashmi Perumal के अनुसार, Hyderabad Police ने तुरंत fertility centre पर late-night raid किया। जांच के दौरान कई suspicious documents जब्त किए गए, और sperm samples को forensic जांच के लिए सील किया गया।

Surrogate Mothers को बनाया जाता था पैसों का लालच

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस racket के लोग गरीब महिलाओं को पैसों का लालच देकर surrogate mother बनने के लिए मजबूर करते थे। इन महिलाओं को अन्य राज्यों से Hyderabad लाया जाता था।

Clinic का connection Indian Sperm Tech जैसे unlicensed organisations से भी जुड़ा मिला। साथ ही, यह लोग Gujarat और Madhya Pradesh से भी sperm illegally collect करके clinic में इस्तेमाल करते थे।

अब क्या हो रहा है?

फिलहाल इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और police इस पूरे inter-state illegal surrogacy and sperm racket की गहराई से जांच कर रही है।