Rishikesh Rafting Accident: गंगा में पलटी राफ्ट, Tourist की मौत का Video हुआ Viral

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक Adventure Activity जानलेवा बन गई। गंगा नदी में चल रही rafting trip के दौरान एक राफ्ट पलट गई, जिसमें सवार एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देहरादून निवासी सागर नेगी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा Munikireti Police Station क्षेत्र के गरुड़ चट्टी के पास हुआ।

Incident Video Viral: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि राफ्टिंग के दौरान एक युवक नदी में गिर जाता है और तेज बहाव में बहता चला जाता है। राफ्ट गाइड उसे बचाने की कोशिश करता है लेकिन सफलता नहीं मिलती।

राफ्टिंग शिवपुरी से शुरू, हादसा गरुड़ चट्टी के पास

मिली जानकारी के अनुसार, सागर नेगी अपने दोस्तों के साथ देहरादून से राफ्टिंग के लिए आए थे। उनकी rafting trip की शुरुआत Shivpuri से हुई थी। जब राफ्ट गरुड़ चट्टी के पास पहुंची तो तेज बहाव के कारण वह पलट गई। इसी दौरान सागर गंगा की लहरों में बह गए।

बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बची जान

राफ्ट गाइड और साथियों ने मिलकर सागर को वापस राफ्ट पर खींचने की कोशिश की। वे उसे नदी से बाहर निकाल कर तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें brought dead घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

Police Team मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की जांच की जा रही है। मुनिकीरेती थाने के एसएसआई योगेश चंद्र पांडे ने बताया कि सागर के साथियों के बयान भी लिए जा रहे हैं और पूरे हादसे की तह तक जाने की कोशिश हो रही है।

 लगातार बढ़ रहे Adventure Accidents, सवालों में सुरक्षा इंतज़ाम

Rishikesh में river rafting जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन safety protocols, trained guides और emergency response को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। यह हादसा फिर से rafting safety को लेकर चिंताएं बढ़ा रहा है।