Reference Image -
Honey Trap or Power Politics? The viral story of the Saudi ambassador and the Bangladeshi model
बांग्लादेश से लेकर सऊदी अरब तक एक कथित Honey Trap Scandal ने सबको चौंका दिया है। इस मामले में 2020 की Miss Earth Bangladesh Meghna Alam पर आरोप है कि उन्होंने ढाका में तैनात एक सऊदी राजदूत को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे करीब 5 Million USD (लगभग ₹43 करोड़) की ब्लैकमेलिंग की।
किसने क्या किया? पूरा मामला
बांग्लादेश पुलिस का दावा है कि मेघना आलम और उनके सहयोगी Dewan Samir समेत एक गैंग विदेशी डिप्लोमैट्स को “Honey Trap Network” के ज़रिए ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने की योजना चला रहा था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह खूबसूरत लड़कियों का इस्तेमाल कर राजनयिकों को अपने जाल में फंसाता और फिर पैसों की मांग करता।
Meghna Alam का दावा: “मुझेफंसायाजारहाहै”
गिरफ्तारी के बाद मेघना ने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव आकर दावा किया कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। उनका कहना है कि सऊदी राजदूत ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था और जब उन्होंने मना कर दिया, तो उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई। वीडियो में मेघना रोती हुई कहती हैं, “मैं निर्दोष हूं, मुझे जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है।”
उनके वकील और पिता का भी यही कहना है कि सऊदी अधिकारी पहले से शादीशुदा थे और मेघना ने इसलिए प्रस्ताव ठुकरा दिया।
पुलिस और सरकार की भूमिका सवालों के घेरे में
मेघना की गिरफ्तारी Special Powers Act के तहत हुई, जिसमें बिना चार्ज के महीनों तक हिरासत में रखा जा सकता है। Amnesty International और अन्य मानवाधिकार संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा है कि या तो ठोस सबूतों के साथ मुकदमा चले या मेघना को रिहा किया जाए।
सऊदी अरब से बांग्लादेश के रिश्तों पर असर?
यह मामला केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं बल्कि Diplomatic Relations पर भी असर डाल सकता है। सऊदी अरब, बांग्लादेश को हर साल बड़ी आर्थिक सहायता देता है और वहां लगभग 20 लाख Bangladeshi Workers काम करते हैं। ऐसे में बांग्लादेश की सरकार कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती।
सोशल मीडिया पर बंटा हुआ पब्लिक ओपिनियन
सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल हो चुका है। कुछ लोग मेघना को Whistleblower मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे एक Organized Blackmail Racket का हिस्सा बता रहे हैं। इस केस में गिरफ्तार समीर, एक मैनपावर एजेंसी का मालिक है और पुलिस का कहना है कि वही इस पूरे ऑपरेशन का मास्टरमाइंड था।
अब सवाल उठता है कि क्या यह मामला एक बेगुनाह महिला को फंसाने की साजिश है या फिर एक संगठित रैकेट का खुलासा? जब तक जांच पूरी नहीं होती, यह रहस्य बना रहेगा। लेकिन इतना तय है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Diplomatic Scandal के रूप में उभर चुका है।