Marriage Advice From Trump? मैक्रों के वायरल Video पर बोले ट्रंप—‘अगली बार दरवाज़ा बंद रखना!’

 US President Donald Trump एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ और चुटीले जवाबों की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार उनका निशाना बना है फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron और उनकी पत्नी Brigitte Macron, जो हाल ही में Vietnam Visit के दौरान एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए थे।

क्या था वायरल वीडियो?

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विमान से उतरते वक्त Macron के गाल पर उनकी पत्नी का हाथ (या कहें हल्का थप्पड़) लगता है। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं था कि यह जानबूझकर था या एक हल्का मज़ाक। मगर वायरल होते ही दुनिया भर में इस पर मीम्स और चर्चाएं शुरू हो गईं।

 ट्रंप बोले—’मैं अच्छे से जानता हूं उन्हें, वो एक Happy Couple हैं’

Trump, जो अकसर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं, से जब इस वायरल slap video पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने पहले मुस्कुराते हुए कहा:

“मैंने सीधे मैक्रों से बात की थी। मैं उन्हें और ब्रिगिट को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वे वाकई अच्छे और खुशहाल लोग हैं। मुझे नहीं पता यह सब कहां से आया।”

लेकिन असली punch तब आया जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या वो मैक्रों कपल को कोई marriage advice देना चाहेंगे?

Trump हँसते हुए बोले:

“अगली बार ये सुनिश्चित करें कि दरवाज़ा बंद हो!”

 सोशल मीडिया पर ट्रंप की टिप्पणी भी वायरल

Trump का यह बयान अब खुद एक viral quote बन गया है। Twitter, Instagram और Reddit जैसे platforms पर लोग इसे लेकर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ ला चुके हैं। खासकर “Door Should Be Closed” वाला ट्रंप का वाक्य लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 मैक्रों ने दी थी सफाई – ‘बस मज़ाक था’

इस वायरल वीडियो को लेकर खुद President Macron ने भी स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने कहा कि:

“हम दोनों सिर्फ मज़ाक कर रहे थे, इसमें कोई गंभीर बात नहीं थी।”

लेकिन इंटरनेट पर वायरल culture में कोई चीज़ कितनी तेजी से फैलेगी और उसका क्या मतलब निकलेगा – इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।