IAF Agniveer Vayu 2025: Una oportunidad de oro para los jóvenes que aprueban el 12.º grado. La última fecha para postularse es el 31 de julio.
Indian Airforce Agniveer Vayu Vacancy 2025: अगर आप भारतीय वायुसेना में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके पास अब भी मौका है। इंडियन एयरफोर्स (IAF) की अग्निवीर वायु (Agniveervayu) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए 12वीं पास, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Eligibility Criteria (योग्यता):
12वीं (10+2) गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 50% अंकों के साथ पास होनी चाहिए।
तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Mechanical, Electrical, Electronics, CS, IT आदि) इंग्लिश के साथ 50% अंकों के साथ।
वोकेशनल कोर्स: 2 वर्षीय कोर्स, जिसमें 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
Age Limit: 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच (जन्मतिथि 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच)।
Height: महिला और पुरुष दोनों के लिए न्यूनतम 152 सेमी। उत्तर-पूर्व, उत्तराखंड और लक्षद्वीप के अभ्यर्थियों को छूट।
Selection Process (चयन प्रक्रिया):
लिखित परीक्षा (Online Exam)
फिजिकल फिटनेस टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
Application Fee (आवेदन शुल्क):
₹550 सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए (ऑनलाइन मोड)
जरूरी सूचना:
आवेदन करने से पहले Official Notification ध्यान से पढ़ें।
परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।
यह भर्ती IAF Agniveervayu Intake 02/2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।