House of Himalayas' business crosses ₹6 crore; 5,500 women benefit from employment opportunities.
उत्तराखंड के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में तैयार होने वाले Local Products को बड़े बाजार तक पहुंचाने की मुहिम अब एक मजबूत Business Model का रूप ले रही है। ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को एक साझा पहचान देने वाले राज्य के Umbrella Brand House of Himalayas ने अपनी शुरुआत से अब तक करीब 6 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है। इस पहल से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहीं हजारों महिलाओं और स्थानीय उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।
PM मोदी ने किया था House of Himalayas का Launch
House of Himalayas को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिसंबर 2023 में मिली, जब देहरादून में आयोजित Uttarakhand Global Investors Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रांड का विमोचन किया था। इस दौरान इसे Vocal for Local और Local for Global की अवधारणा से जोड़ते हुए उत्तराखंड के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने की पहल के तौर पर प्रस्तुत किया गया था।
इसके बाद ब्रांड के तहत पहाड़ में तैयार होने वाले उत्पादों को बेहतर Packaging, Quality और Branding के साथ बाजार में उतारने पर जोर दिया गया।
83 Products की अलग पहचान
House of Himalayas के तहत फिलहाल कुल 83 Products को शामिल किया गया है, जिनमें 60 प्रमुख उत्पाद भी शामिल हैं। इनमें पहाड़ी दालें, अनाज, मसाले, शहद, तेल, मिलेट्स, हर्बल और Personal Care Products के साथ-साथ Handicrafts भी शामिल हैं।
ब्रांड की Product Range को उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें Millets, Pulses, Rice, Oil and Ghee, Spices, Honey, Herbal Products, Bakery Items, Personal Care और Handicrafts जैसी विभिन्न श्रेणियां मौजूद हैं।
5,500 महिलाओं को मिल रहा फायदा
House of Himalayas की सबसे अहम विशेषताओं में इसका Women-Centric Livelihood Model शामिल है। ब्रांड से 55 Cluster Level Federations के माध्यम से करीब 5,500 प्रत्यक्ष महिला लाभार्थी जुड़ी हुई हैं।
इस मॉडल के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले उत्पादों को बाजार मिलता है और उनकी बिक्री से होने वाली आर्थिक गतिविधियों का लाभ स्थानीय महिला उत्पादकों तक पहुंचता है। इससे Women Entrepreneurship, Rural Livelihood और Local Economy को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।
Amazon से Quick Commerce तक पहुंच
House of Himalayas के Products अब केवल उत्तराखंड के स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं हैं। इन्हें E-Commerce Platforms के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में खरीदा जा सकता है। Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्धता के साथ ही Quick Commerce के जरिए Blinkit, Swiggy Instamart और BigBasket पर भी ब्रांड के उत्पाद पहुंचाए जा रहे हैं।
इसके अलावा कंपनी की D2C Website के माध्यम से भी ग्राहक सीधे उत्पाद खरीद सकते हैं। ब्रांड के कुछ Products को Amazon Global के माध्यम से अमेरिका और कनाडा जैसे International Markets तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।
CM धामी बोले- Global Market तक पहुंचेंगे उत्तराखंड के उत्पाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, House of Himalayas के जरिए उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को National और International Market में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Local to Global Vision के अनुरूप इस ब्रांड के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं, किसान और ग्रामीण उद्यमी अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचा सकें, यही सरकार का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, कोशिश है कि उत्तराखंड के गांवों में तैयार होने वाले उत्पादों को देश-विदेश में बाजार मिले और इसका सीधा आर्थिक लाभ Women Self Help Groups (SHGs), Farmers और Local Producers तक पहुंचे।