Apple Festival in Dehradun on October 8–9: Everything from apples from the hills to GI-tagged products, all in one place.
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के सेब, कीवी, शहद और पारंपरिक उत्पादों का स्वाद अब देहरादून में एक ही जगह लिया जा सकेगा। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर 2026 को आईटी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में Apple Festival 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।
मुख्य सचिव करेंगे Apple Festival का उद्घाटन
Apple Festival 3.0 का उद्घाटन 8 अक्टूबर को उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन करेंगे। कार्यक्रम में कृषि सचिव, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक, State Level Bankers Committee (SLBC), विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी प्रस्तावित है।
किसानों और FPOs को मिलेगा सीधा बाजार
NABARD का यह आयोजन सिर्फ सेब की बिक्री तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य NABARD समर्थित परियोजनाओं से जुड़े किसानों, जनजातीय समुदायों और Farmer Producer Organisations (FPOs) को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए बेहतर Marketing Platform उपलब्ध कराना है। महोत्सव में उत्तराखंड के पांच जिलों में NABARD समर्थित जनजातीय विकास परियोजनाओं और FPOs से जुड़े उत्पादक अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे।
Harsil, Chakrata और Ramgarh के सेब रहेंगे आकर्षण
इस बार महोत्सव में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के उच्च गुणवत्ता वाले Himalayan Apples खास आकर्षण का केंद्र होंगे। हर्षिल, चकराता और रामगढ़ क्षेत्र के ए-ग्रेड सेब यहां उपलब्ध होंगे। इनमें Royal Delicious, Golden Delicious, Gala और Red Delicious जैसी लोकप्रिय varieties शामिल हैं।
इसके अलावा कपकोट और रामगढ़ के FPOs की ओर से प्राकृतिक तरीके से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाली Kiwi भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।
सेब और कीवी के साथ मिलेंगे ये Local Products
Apple Festival में पहाड़ के कई अन्य Local Products भी खरीदे जा सकेंगे। यहां ताजी सब्जियों के साथ देशी घी, Organic Mustard Oil, Organic Jaggery, Organic Pulses और Himalayan Honey जैसे उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे।
महोत्सव में उत्तराखंड के GI Tagged Products और पारंपरिक हस्तशिल्प भी लोगों को आकर्षित करेंगे। इनमें Aipan Art, Copper Craft और Ringal Handicrafts समेत कई स्थानीय उत्पाद शामिल हैं।
ग्रामीण उत्पादकों को बाजार से जोड़ना उद्देश्य
NABARD के इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण उत्पादकों और Farmer Producer Organisations को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार और उचित अवसर मिल सकें। इसके साथ ही उत्तराखंड के विशिष्ट कृषि उत्पादों, पारंपरिक कला-शिल्प और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
NABARD ने देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से परिवार और दोस्तों के साथ Apple Festival 3.0 में पहुंचने की अपील की है। यहां लोग उत्तराखंड के किसानों और ग्रामीण उत्पादकों के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को देख और सीधे खरीद भी सकेंगे।