क्राइम बढ़ा या सोच बदली? प्रशांत किशोर ने खोली बिहार प्रशासन की पोल

बिहार में बढ़ते crime rate, खासकर April-June murder surge, पर ADG (Law & Order) कुंदन कृष्णन के बयान को लेकर Jan Suraaj founder प्रशांत किशोर (PK) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपराधी बताना न सिर्फ गलत सोच है, बल्कि यह सरकार और प्रशासन की mentality को दर्शाता है।

PK ने दिया तीखा बयान

गुरुवार को बांका जिले के अमरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर पारस अस्पताल में पैंट-शर्ट पहनकर गोली चलाने वाले लोग ADG को किसान नजर आते हैं, तो उन्हें अपनी आंखों की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए।” उन्होंने इस बयान को अफसरों की संवेदनहीनता करार दिया।

बिहार में बिगड़ती Law & Order की स्थिति

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में बिहार की law and order situation और भी ज्यादा खराब होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा administration शराब और बालू से कमाई में लगा है। वहीं मंत्रीगण transfer-posting racket चला रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब मुख्यमंत्री ही ‘अचेतन अवस्था’ में हैं, तो शासन कैसा चलेगा?”

पारस अस्पताल शूटआउट का जिक्र
PK ने Patna Paras Hospital shootout की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे 5 हमलावर खुलेआम गोली चला रहे हैं। इसके बावजूद ADG का किसानों को जिम्मेदार ठहराना, असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

क्या कहा था ADG कुंदन कृष्णन ने?

बता दें कि गुरुवार को पटना के पारस अस्पताल में gangster Chandan Mishra की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पैरोल पर इलाज के लिए आया था। इस घटना के बाद ADG ने विवादित बयान दिया कि “अप्रैल से जून के बीच किसानों को काम नहीं रहता, इसलिए उन्हीं महीनों में ज्यादा हत्याएं होती हैं।”

प्रशांत किशोर ने इस बयान को anti-farmer narrative करार देते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए किसानों को बलि का बकरा बना रही है, जबकि असली जिम्मेदारी उन अधिकारियों की है जिनके security failure से यह सब हुआ।