Why did Chirag Paswan meet the BJP president? Know the new signs of politics
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda से अहम मुलाकात की। इस बैठक में बिहार की कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और आगामी विधानसभा चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद Chirag Paswan ने पटना के Paras Hospital Shootout को लेकर नीतीश सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पारस अस्पताल में खुलेआम हुई गोलीबारी इस बात का सबूत है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उनके मुताबिक, “अपराधी अब खुलकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।”
बिहार में बढ़ते मर्डर और अपराध पर चिंता
Chirag Paswan ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में प्रतिदिन हो रही हत्याएं और बढ़ता अपराध समाज के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह जल्द ही कठोर कदम उठाकर कानून व्यवस्था को पटरी पर लाए।
NDA में सीट शेयरिंग पर चर्चा
बताया जा रहा है कि Chirag Paswan ने JP Nadda के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर NDA में सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीतियों और गठबंधन को मजबूत करने पर फोकस रहा।
बिहार में सक्रिय राजनीति
केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार में सक्रिय हो चुके Chirag Paswan ने आरा, राजगीर और छपरा में जनसभाएं कर चुके हैं। उनकी आगामी जनसभा मुंगेर में 19 जुलाई को होने वाली है। पिछले दिनों पटना में हुए कुछ हाईप्रोफाइल अपराधों को लेकर उन्होंने सिस्टम पर सवाल उठाए थे, जिससे जेडीयू में हलचल मची हुई है।