Glasgow Commonwealth Games: मीराबाई चानू का जलवा, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग में भारत की चमक

Commonwealth Games 2026 के तीसरे दिन Team India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और स्विमिंग समेत कई प्रतियोगिताओं में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि Olympic medallist Mirabai Chanu के नाम रही, जिन्होंने महिलाओं की 48kg Weightlifting स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत ने वेटलिफ्टिंग में कुल तीन पदक अपने नाम किए।

मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार जीता Commonwealth Games Gold

स्टार वेटलिफ्टर Mirabai Chanu ने महिलाओं की 48 किलोग्राम स्पर्धा में कुल 190 किलोग्राम (85kg Snatch + 105kg Clean & Jerk) वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने Snatch में नया Commonwealth Record और Clean & Jerk में Games Record बनाया।

इस जीत के साथ मीराबाई ने लगातार तीसरे Commonwealth Games में गोल्ड जीतने का कारनामा किया। इससे पहले वह Gold Coast 2018 और Birmingham 2022 में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी थीं। उनके नाम अब Commonwealth Games में कुल चार पदक (3 Gold, 1 Silver) हो गए हैं।

ऋषिकांता सिंह ने जीता सिल्वर, रिकॉर्ड के साथ किया आगाज

पुरुषों की 60kg Weightlifting स्पर्धा में रिशिकांता सिंह ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 264 किलोग्राम वजन उठाया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।

रिशिकांता ने Snatch में 121 किलोग्राम वजन उठाकर नया Commonwealth Games Record भी बनाया। हालांकि Clean & Jerk में मलेशिया के मोहम्मद अनीक उनसे आगे निकल गए। मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने चोट के बावजूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

माथुपांडी राजा ने भी दिलाया सिल्वर

भारत के लिए दिन का तीसरा पदक Mathupandi Raja ने पुरुषों की 65kg Weightlifting स्पर्धा में जीता। उन्होंने कुल 286 किलोग्राम (126kg Snatch + 160kg Clean & Jerk) वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

मलेशिया के Aznil Bin Bidin Muhamad ने 299 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड और नया Games Record बनाया, जबकि पापुआ न्यू गिनी के Morea Baru को ब्रॉन्ज मिला।

कौन हैं माथुपांडी राजा?

12 जनवरी 2000 को जन्मे Mathupandi Raja भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2017 Commonwealth Youth एवं Junior Championships में पदक जीतकर पहचान बनाई थी। वर्ष 2024 में उन्होंने 61kg वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जबकि 2025 World Championships में 65kg वर्ग में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत के शीर्ष वेटलिफ्टरों में अपनी जगह मजबूत की।

बॉक्सिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन

भारतीय मुक्केबाजों ने भी तीसरे दिन दमदार प्रदर्शन किया।

Preeti Pawar ने महिलाओं के 54kg वर्ग में मलावी की डेबोरा मटेंजे को दूसरे राउंड में Referee Stops Contest (RSC) के जरिए हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
Jadumani Singh ने पुरुषों के 55kg वर्ग में पाकिस्तान के Sumama Rehman को 5-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
वहीं Aditya Pratap Yadav को प्री-क्वार्टर फाइनल में युगांडा के Nuhu Batte से 3-2 के करीबी फैसले में हार का सामना करना पड़ा।

स्विमिंग में भारतीय टीम छठे स्थान पर

पुरुषों की 4x200m Freestyle Relay स्पर्धा में Srihari Nataraj, Aryan Nehra, Aneesh Gowda और Dhakshan Shashikumar की भारतीय टीम ने फाइनल में 7:29.84 का समय निकालते हुए छठा स्थान हासिल किया। भारतीय टीम ने इससे पहले हीट्स में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।

बॉल्स में भारत का अभियान कमजोर पड़ा

Men’s Singles में Putul Sonowal माल्टा के खिलाड़ी से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए।

वहीं Women’s Pairs में Pinki Singh और Rupa Rani Tirkey की जोड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टाई-ब्रेक मुकाबला हार गई। भारतीय जोड़ी ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी।

जिम्नास्टिक्स में टपन मोहंती 15वें स्थान पर

Artistic Gymnastics के पुरुष ऑल-अराउंड फाइनल में भारतीय जिम्नास्ट Tapan Mohanty ने कुल 70.100 अंक हासिल किए और 18 खिलाड़ियों के बीच 15वें स्थान पर रहे।

Day 4 में भारत की नजर और पदकों पर

Commonwealth Games 2026 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर कई पदकों की उम्मीद रहेगी। साथ ही Athletics Events की शुरुआत भी होगी, जहां भारत के कई दावेदार मैदान में उतरेंगे।