भूकंप से दहला चीन का गुआंग्शी प्रांत, ट्रेनों और यातायात पर असर

China Earthquake News: चीन के गुआंग्शी प्रांत में सोमवार तड़के आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। देर रात आए तेज झटकों के बाद कई इमारतें धराशायी हो गईं और हजारों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

आधी रात कांपी धरती, मची अफरा-तफरी

चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, भूकंप गुआंग्शी प्रांत के लिउझोउ शहर में रात 12:21 बजे आया। China Earthquake की तीव्रता Richter Scale पर 5.2 मापी गई। तेज झटकों के बाद लोग डरकर घरों और हाईराइज Buildings से बाहर निकल आए।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मृतकों में 63 वर्षीय पुरुष और 53 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

13 इमारतें गिरीं, कई लोग घायल

Media Reports के मुताबिक, भूकंप के कारण कम से कम 13 इमारतें ढह गईं। चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद लगभग 7000 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में शिफ्ट किया गया है। इलाके में लगातार Aftershocks की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Rescue Operation तेज, मलबे में तलाश जारी

Earthquake Disaster के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। वायरल वीडियो में लोग घबराकर इमारतों से भागते दिखाई दे रहे हैं। कई जगहों पर मलबे के बड़े ढेर जमा हो गए हैं।

Rescue Teams, Search Dogs और भारी मशीनों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। हेलमेट पहने Emergency Workers लगातार Debris हटाने में जुटे हैं।

रेल और ट्रैफिक पर असर

भूकंप के बाद Railway Tracks की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। इसके चलते कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि प्रशासन ने राहत की बात बताते हुए कहा कि बिजली, पानी, गैस और मोबाइल नेटवर्क जैसी जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

चीन में बढ़ी चिंता

China Natural Disaster को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी भूकंप आते रहे हैं, लेकिन इस बार हुए नुकसान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल स्थानीय सरकार ने Emergency Response System एक्टिव कर दिया है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।