"DAV College Controversy: Student dies over a fee of just ₹5,000! Management and police face questions in the Ujjwal Rana case."
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में फीस को लेकर शुरू हुआ विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। बुढ़ाना के DAV Degree College में पढ़ने वाले छात्र उज्ज्वल राणा (Ujjwal Rana) ने कथित रूप से प्राचार्य और पुलिस के व्यवहार से आहत होकर आत्मदाह कर लिया। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
Fess Payment Dispute से शुरू हुआ विवाद
मृतक की बहन सलोनी राणा की शिकायत के अनुसार, उज्ज्वल ने फीस जमा करने के लिए कॉलेज से कुछ दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन प्राचार्य प्रदीप कुमार ने कथित तौर पर अपमानजनक लहजे में कहा – “कॉलेज तेरे बाप की धर्मशाला नहीं है।”
इसके बाद उन्होंने उज्ज्वल को धक्के देकर दफ्तर से बाहर निकाला और पीटीआई संजीव कुमार से पिटाई करने के लिए कहा।
Police Action और Allegations of Harassment
सलोनी के मुताबिक, कॉलेज प्रबंधन ने बाद में पुलिस को बुलाया। वहां मौजूद एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत पर छात्र से दुर्व्यवहार और पिटाई करने का आरोप है। उज्ज्वल ने आरोप लगाया कि उसे कहा गया – “कॉलेज को धर्मशाला समझ रखा है क्या?”
इन सब घटनाओं से आहत होकर उसने कथित रूप से आत्महत्या करने की चेतावनी दी।
Self-Immolation in College: अंतिम कदम और आरोप
अगले दिन उज्ज्वल कॉलेज पहुंचा और गुस्से व अपमान से भरे मन से अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ छात्रों ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने धमकाया – “जो बचाने जाएगा, उसे Rusticate कर देंगे।”
फिर भी कुछ छात्रों ने उसे बचाया लेकिन उनके हाथ और बैग जल गए। गंभीर रूप से झुलसे उज्ज्वल को पहले मेरठ, फिर दिल्ली के Safdarjung Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
Viral Video: उज्ज्वल का आखिरी संदेश
आग लगाने से पहले उज्ज्वल राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने कहा —
“मैंने गरीब छात्रों की मदद के लिए आवाज उठाई थी, पर इसके बदले मुझे गालियां, मारपीट और अपमान मिला। पुलिस, जिससे उम्मीद थी कि वो मदद करेगी, उसने भी मुझे डरा-धमकाया।”
वीडियो में उज्ज्वल ने प्राचार्य प्रदीप कुमार और पुलिसकर्मियों नंद किशोर, धर्मवीर और विनीत को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया।
Protest in Muzaffarnagar: Students और Mahasabha का प्रदर्शन
घटना के बाद जाट महासभा और छात्र संगठनों ने DAV कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उज्ज्वल की बहन से जल्दबाजी में दो लाइन की FIR दर्ज कराई गई।
प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली का घेराव किया और चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज़ किया जाएगा।
College Administration ने किया आरोपों से इंकार
DAV कॉलेज के प्रबंधक अरविंद गर्ग और प्राचार्य प्रदीप कुमार ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने खुद ही पुलिस को सूचना दी थी और छात्र पर कोई दबाव नहीं बनाया गया था।
हालांकि, घटना के बाद डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने कॉलेज पहुंचकर जांच शुरू की है।
Ujjwal Rana Case Update: पुलिस जांच जारी
घटना ने Uttar Pradesh Education System और कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बुढ़ाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि उज्ज्वल के परिवार ने न्याय और कार्रवाई की मांग की है।
राजनीतिक संगठनों ने भी इस मामले में कड़े एक्शन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।