देहरादून में Blood Donation Camp, 100 से ज्यादा यूनिट रक्त जमा; 200 से अधिक लोगों की Health Checkup

देहरादून में Blood Donation और Free Health Checkup Camp का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। तिलक रोड स्थित श्री तुलसी प्रतिभा मंदिर में Business and Services Association की ओर से आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जबकि 200 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जांच और विभिन्न Blood Tests का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

100 से अधिक यूनिट रक्त किया गया एकत्र

रक्तदान अभियान के लिए IMA Blood Bank का सहयोग लिया गया। वहीं, थायरोटेस्ट पैथ लैब की ओर से लोगों को नि:शुल्क रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कैलाश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा Maruti Community Eye Care के सहयोग से लोगों की Free Eye Checkup भी की गई।

कैबिनेट मंत्री खजानदास रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजानदास के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं, डॉक्टरों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि Blood Donation Camp और Health Awareness Program जैसे जनहित से जुड़े आयोजन भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े।