बर्फीले इलाकों में फंसे लोगों के लिए राहत अभियान तेज, CM धामी ने दिए ये निर्देश

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रेकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित निकालने के लिए Rescue Operation लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर Uttarkashi Rescue Operation की ताजा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रेकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में मौजूद प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया जाए और जरूरत के मुताबिक उन्हें Medical Assistance, Food और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

हर पर्यटक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी: CM

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने वाला हर तीर्थयात्री और पर्यटक राज्य का अतिथि है। ऐसे में मुश्किल परिस्थितियों में प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने हाल में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का भी जायजा लेने और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही Road Restoration और Connectivity को प्राथमिकता देते हुए बंद सड़कों को जल्द खोलने तथा बारिश से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत युद्धस्तर पर करने को कहा।

ऑडेन कोल से 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू

रेस्क्यू अभियान के तहत अब तक Auden’s Col क्षेत्र से 29 ट्रेकर्स को सफलतापूर्वक हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकाला जा चुका है। सभी ट्रेकर्स को Harsil Helipad पहुंचाने के बाद प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच और जरूरी उपचार के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

कालिंदी पास में Helicopter Rescue जारी

ऑडेन कोल के बाद अब Kalindi Pass Rescue Operation पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौसम तथा भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।