Uttarkashi Rescue: 29 trekkers safely airlifted from Auden's Col; operation continues for the rest.
उत्तरकाशी में Auden’s Col Rescue Operation के तहत ऑडेन कोल क्षेत्र में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, सभी ट्रेकर्स का Helicopter Rescue कर उन्हें हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया, जहां मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया। अधिकारियों के मुताबिक सभी ट्रेकर्स की हालत सामान्य है और जरूरी चिकित्सा सहायता मिलने के बाद वे अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
कालिंदी पास में भी Rescue Operation जारी
प्रशासन के मुताबिक Kalindi Pass Rescue Operation भी लगातार जारी है। गौमुख, तपोवन, कालिंदी पास और ऑडेन कोल बेस कैंप समेत उत्तरकाशी के विभिन्न High Altitude Trekking Routes पर कुल 136 पर्वतारोही, ट्रेकर्स और सहयोगी स्टाफ के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। इनमें छह विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें फंसे हुए अन्य लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।
अलग-अलग ट्रैकिंग रूटों पर फंसे लोगों की तलाश
खराब मौसम और ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों के कारण Search and Rescue Operation को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की टीमें प्रभावित ट्रैकिंग रूटों पर स्थिति की निगरानी कर रही हैं और जरूरत के अनुसार हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। 29 ट्रेकर्स के सुरक्षित बाहर निकलने से राहत मिली है, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है।