Did Russia take photos of the US base before the attack? Zelensky's allegation sparks outrage
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने यूक्रेन युद्ध को लेकर एक अहम संकेत दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Putin ने रूस के शीर्ष business leaders से कहा है कि वे Ukraine peace deal के तहत कुछ इलाकों में territory swap के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन उनकी शर्त साफ है—पूरा Donbas रूस का होना चाहिए।
रूस के प्रमुख अख़बार Kommersant के Kremlin correspondent Andrei Kolesnikov के अनुसार, 24 दिसंबर की देर रात Kremlin meeting में Putin ने देश के बड़े उद्योगपतियों को इस संभावित योजना की जानकारी दी। बैठक में Ukraine war और भविष्य की शांति प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई।
Kommersant की रिपोर्ट के मुताबिक, Putin ने कहा कि रूस अब भी उन concessions के लिए तैयार है, जिनका जिक्र पहले Anchorage summit में किया गया था। रिपोर्ट में Putin के हवाले से कहा गया—“Donbas is ours।” हालांकि Donbas के बाहर कुछ इलाकों में partial territory exchange की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
इस बीच, Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy ने बताया कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच Miami talks के दौरान एक 20-point peace plan को अंतिम रूप देने में प्रगति हुई है। लेकिन Zelenskiy ने स्पष्ट किया कि Donbas के उन हिस्सों को सौंपने पर सहमति नहीं बनी है, जो अब भी यूक्रेन के नियंत्रण में हैं।
इसके अलावा, Zaporizhzhia nuclear power plant को लेकर भी मतभेद बने हुए हैं। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है, जिस पर फिलहाल रूसी सेना का नियंत्रण है। Zelenskiy ने कहा कि इस मुद्दे पर भी Kyiv और Washington के बीच common ground नहीं बन पाया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump लगातार यह दावा करते रहे हैं कि वे इस युद्ध को खत्म कर सकते हैं। उनके दूत Steve Witkoff और दामाद Jared Kushner रूस, यूक्रेन और यूरोपीय देशों के साथ बैक-चैनल बातचीत में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि U.S. peace proposals का पूरा ब्योरा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
रूस का दावा है कि वह Crimea, Donbas का लगभग 90%, और Zaporizhzhia व Kherson regions के बड़े हिस्से को नियंत्रित करता है। Putin पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी Russia-Ukraine peace deal की बुनियाद वही शर्तें होंगी, जो उन्होंने 2024 में रखी थीं—जिसमें यूक्रेन का NATO membership goal छोड़ना भी शामिल है।
Kommersant की रिपोर्ट के अनुसार, Putin ने बैठक में Zaporizhzhia nuclear plant के भविष्य पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के लिए joint Russia-U.S. management पर चर्चा हो रही है। साथ ही, अमेरिका की ओर से वहां crypto mining की संभावनाओं में भी रुचि जताई गई है और संयंत्र से आंशिक रूप से यूक्रेन को बिजली आपूर्ति की बात भी सामने आई है।
गौरतलब है कि रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था, जिसे Kremlin ने “special military operation” करार दिया। तब से यह युद्ध यूरोप का World War II के बाद सबसे घातक संघर्ष बन चुका है।