Cheteshwar Pujara Retirement: शशि थरूर ने क्यों घेरा BCCI?
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज Cheteshwar Pujara ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले ने न केवल फैंस को भावुक किया बल्कि राजनीति जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। Senior Congress Leader और Cricket Enthusiast शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने BCCI को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुजारा को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप एक सम्मानजनक विदाई (Honourable Farewell) मिलनी चाहिए थी।
शशि थरूर का बयान
शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर लिखा:
“चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट से दुखी हूं। भले ही हाल ही में टीम से बाहर होना तय था, लेकिन भारत के लिए उनके शानदार टेस्ट करियर को देखते हुए उन्हें कुछ और मौके मिल सकते थे। वह सम्मानजनक विदाई के हकदार थे।”
I can’t help feeling a pang of regret at the retirement of @cheteshwar1. Even if it was inevitable after his recent string of exclusions from the Indian team, and even if he has nothing left to prove, he deserved a little longer in the saddle and a dignified farewell worthy of… pic.twitter.com/sOwotYcjH8
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 24, 2025