BNS Sections में दर्ज हुआ केस, Mohammed Shami की Ex-Wife और बेटी अर्शी पर गंभीर आरोप

Team India के तेज गेंदबाज़ Mohammed Shami एक बार फिर विवादों में हैं—इस बार उनकी estranged wife Haseen Jahan और बेटी Arshi Jahan पर Attempt to Murder का केस दर्ज हुआ है। यह मामला West Bengal के Birbhum जिले के Suri Town से सामने आया है, जहां एक Zameen Dispute को लेकर झगड़े के दौरान कथित मारपीट की बात कही जा रही है।

 Viral Video में क्या दिखा?

एक viral video में हसीन जहां को अपने पड़ोसियों से बहस और झगड़ा करते देखा जा सकता है। वीडियो में दावा किया गया है कि हसीन और उनकी बेटी अर्शी ने डालिया खातून नामक महिला पर हमला किया और जमीन पर illegal कब्जा करने की कोशिश की।

 किन धाराओं में केस दर्ज?

NCMIndiaa नामक संगठन ने X (formerly Twitter) पर यह वीडियो साझा किया और बताया कि Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है:

Section 126(2) – Attempt to murder

Section 115(2) – Preparation to commit a serious crime

Section 117(2) – Abetment of crime

Section 109 – Criminal conspiracy

Section 351(3) – Assault

Section 3(5) – Special offence involving women

FIR के अनुसार, यह झगड़ा तब हुआ जब हसीन जहां ने Ward 5, Suri में स्थित एक विवादित प्लॉट पर निर्माण शुरू किया, जो कथित तौर पर उनकी बेटी के नाम पर दर्ज है।

 आरोप क्या हैं?

Complainant Dalia Khatun ने आरोप लगाया है कि जब उसने कब्जे का विरोध किया तो हसीन जहां और अर्शी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। वहीं, officially Haseen Jahan या उनके वकील की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 Mohammed Shami और हसीन जहां का चल रहा लीगल विवाद

यह पहली बार नहीं है जब हसीन जहां विवादों में आई हैं। इससे पहले भी उनका अपने पति Mohammed Shami के साथ legal battle चल रहा है। Calcutta High Court ने हाल ही में क्रिकेटर को आदेश दिया है कि वे अपनी wife और daughter को हर महीने कुल ₹4 लाख alimony के रूप में दें।

कोर्ट का आदेश:

पत्नी हसीन जहां को ₹50,000 प्रति माह

बेटी अर्शी जहां को ₹3.5 लाख प्रति माह

इससे पहले District Sessions Court ने ₹80,000 बेटी और ₹50,000 पत्नी के लिए तय किया था, जिसे चुनौती देने पर High Court ने यह संशोधित आदेश दिया।

Mohammed Shami Controversy में नया मोड़ आया है। जहां एक ओर हसीन जहां पर Murder Attempt जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके और क्रिकेटर शमी के बीच की legal tussle भी सुर्खियों में है। अब देखना होगा कि इस मामले की police investigation किस दिशा में आगे बढ़ती है।