कहां छुपा था मुहम्मद सिनवार? Israel ने Underground Strike से किया सफाया
Israel Defense Forces (IDF) और खुफिया एजेंसी Shin Bet ने पुष्टि की है कि 13 मई को Southern Gaza के Khan Younis स्थित यूरोपीय अस्पताल के नीचे मौजूद एक underground tunnel में किए गए एयरस्ट्राइक में Hamas के सीनियर मिलिट्री कमांडर Muhammad Sinwar को मार गिराया गया है।
इस ऑपरेशन में Rafah Brigade Commander मोहम्मद शबाना और South Khan Younis Battalion Commander महदी क़ुआरा भी मारे गए हैं। इस सूचना को इजरायली मीडिया The Times of Israel ने रिपोर्ट किया है।
Hospital के नीचे Secret Command Center चला रहा था Hamas
IDF और Shin Bet की साझा प्रेस रिलीज में बताया गया कि ये आतंकवादी एक underground command center से पूरे इलाके में गतिविधियाँ संचालित कर रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह बंकर European Hospital के नीचे मौजूद था, जिससे स्थानीय नागरिकों की जान को जानबूझकर खतरे में डाला गया था।
इससे तीन दिन पहले, Prime Minister Benjamin Netanyahu ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि Muhammad Sinwar neutralized किया जा चुका है।
Secret Meeting की सूचना मिलते ही शुरू हुआ Targeted Operation
The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास और कुछ अरब अधिकारियों ने खुलासा किया था कि सिनवार और उसके सहयोगियों की यह बैठक ceasefire deal और hostage exchange पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।
जब इजरायली खुफिया एजेंसियों को इस बैठक की सूचना मिली, तो शुरुआत में संदेह था कि वहां hostages भी मौजूद हो सकते हैं, इसलिए कार्रवाई को टालने का विचार किया गया। लेकिन जैसे ही पुष्टि हुई कि बंधक मौजूद नहीं हैं, Israeli Air Force को टारगेट हिट करने की अनुमति दे दी गई।
कौन था Muhammad Sinwar?
Muhammad Sinwar, हमास का एक Top Military Leader था और याह्या सिनवार का छोटा भाई था, जो पहले गाजा में हमास का सर्वोच्च नेता रह चुका है। वह लंबे समय से Israel’s most wanted list में शामिल था।
अधिकारियों के अनुसार, उसने लगातार hostage release और truce negotiation में बाधाएं डाली थीं।
-
July 2024 में मोहम्मद दीफ की मौत के बाद सिनवार को हमास के सैन्य अभियान की कमान सौंपी गई थी।
-
उसी महीने तेहरान में इस्माइल हनिया की मौत के बाद याह्या सिनवार हमास का टॉप लीडर बना।
-
October 2024 में याह्या सिनवार की मौत के बाद, मुहम्मद सिनवार ने गाजा में हमास का नेतृत्व संभाला।