बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे! जीशान को D Gang से मिला Warning Letter

मशहूर नेता और दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे Zeeshan Siddique को कथित तौर पर D Company की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। Zeeshan ने ANI से बात करते हुए बताया कि उन्हें एक threat email मिला जिसमें 10 करोड़ रुपये की फिरौती (extortion demand) मांगी गई है।

ईमेल में लिखा गया है कि अगर रकम नहीं दी गई तो उन्हें भी “उनके पिता की तरह” मार दिया जाएगा। मेल भेजने वाले ने यह भी कहा है कि वह हर छह घंटे में ऐसे मेल भेजता रहेगा।

पुलिस जांच में जुटी, Cyber Cell और Crime Branch अलर्ट पर

Mumbai Police के मुताबिक, धमकी भरे इस मेल में साफ तौर पर D Company का नाम लिखा गया है। मेल की कॉपी और बाकी तकनीकी जानकारियां Cyber Cell और Crime Branch को सौंप दी गई हैं।

पुलिस ने Zeeshan Siddique का बयान दर्ज कर लिया है और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए high-level जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला organized crime और digital extortion से जुड़ा हो सकता है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या से है कनेक्शन?

गौरतलब है कि Zeeshan के पिता Baba Siddique की हत्या 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के Nirmal Nagar में की गई थी। तीन हमलावरों ने उन्हें Zeeshan के ही ऑफिस के पास गोली मार दी थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi gang ने ली थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस मर्डर का मास्टरमाइंड Anmol Bishnoi था, जबकि Akashdeep Gill नाम के व्यक्ति को पंजाब में गिरफ्तार किया गया था। वह इस साजिश में logistics coordinator के रूप में शामिल था और mobile hotspot के ज़रिए बाकी साजिशकर्ताओं से संपर्क करता था।

परिवार में डर का माहौल

Zeeshan ने बताया, “हमारा पूरा परिवार इस धमकी के बाद डर में है। पुलिस को सभी जानकारियां दे दी गई हैं और हमें उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।”