Former DGP Om Prakash's wife Pallavi arrested in murder case, son accuses her of murder
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश (64) की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को उनके पत्नी पल्लवी को गिरफ्तार कर लिया। यह कदम पल्लवी के बेटे कार्तिकेश की शिकायत पर उठाया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी मां ने ही अपने पति की हत्या की। इस घटना से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
हत्या के पीछे घरेलू हिंसा का आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पल्लवी ने घर में हुए तीखे झगड़े के बाद अपने पति ओम प्रकाश पर मिर्च पाउडर फेंका और फिर चाकू से कई वार करके उनकी हत्या कर दी। पल्लवी ने हत्या के बाद वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्त को बताया, “मैंने राक्षस को मार दिया।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्लवी ने ओम प्रकाश को बहुत पीटा था, जिससे वह बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे थे, लेकिन पल्लवी ने उनका पीछा किया और चाकू से वार कर दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
बेटे कार्तिकेश का आरोप – मां ने दी थी जान से मारने की धमकी
पूर्व डीजीपी के बेटे कार्तिकेश ने अपनी शिकायत में कहा कि पल्लवी पिछले एक सप्ताह से अपने पति को जान से मारने की धमकी दे रही थी। कार्तिकेश के मुताबिक, इन धमकियों के बाद उनके पिता अपनी बुआ के घर रहने चले गए थे, लेकिन बाद में उनकी बहन कृति ने उन्हें वापस घर लौटने के लिए मजबूर किया। कार्तिकेश का कहना है, “मैं पूरी तरह से शक करता हूं कि मेरी मां और बहन ने इस हत्या में हाथ साफ किया है।”
पल्लवी की मानसिक बीमारी और संपत्ति विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पल्लवी स्कीजोफ्रीनिया नामक मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं और इसका इलाज करवा रही हैं। इसके साथ ही, इस मामले में संपत्ति विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है। कुछ महीने पहले, पल्लवी ने कर्नाटक के एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पुलिस ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया था, जिसके बाद पल्लवी ने पुलिस थाने के बाहर धरना भी दिया था।
पुलिस की कार्रवाई
जांच के दौरान, पुलिस ने पल्लवी और उनकी बेटी कृति से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी। पल्लवी को बेंगलुरू के केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) के हवाले कर दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कृति का इसमें क्या रोल है और क्या संपत्ति विवाद के कारण यह हत्या की गई थी
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना
पुलिस ने बताया कि पल्लवी और कृति के बीच लगातार झगड़े चलते थे, और जांच में यह भी सामने आया कि ओम प्रकाश की हत्या को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव था। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है।