क्या है Studio Ghibli-Style आर्ट?
Studio Ghibli जापान की एक प्रसिद्ध एनीमेशन कंपनी है, जिसे हयाओ मियाज़ाकी ने स्थापित किया था। यह स्टूडियो ‘Spirited Away’, ‘My Neighbor Totoro’ और ‘Kiki’s Delivery Service’ जैसी मशहूर फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसकी कलाकृति में सॉफ्ट कलर टोन, बारीकी से की गई डिटेलिंग और जादुई थीम की विशेषता होती है। अब, OpenAI के ChatGPT के नए इमेज जनरेशन फीचर की मदद से इस अनोखी आर्ट स्टाइल को आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है।
कैसे बनाएं ChatGPT से Studio Ghibli-Style AI इमेज?
OpenAI ने अपने ChatGPT में नया इमेज जनरेशन फीचर शामिल किया है, जिससे आप केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर Ghibli-Inspired आर्ट बना सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका इस प्रकार है:
-
सबसे पहले ChatGPT पर लॉगिन करें।
-
‘New Chat’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
अपनी पसंदीदा इमेज का विवरण देते हुए एक क्रिएटिव टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करें। उदाहरण के लिए: “एक जादुई जंगल में एक शांत एकांत झील, जिसमें Studio Ghibli की कला जैसी सौंदर्यता हो।”
-
Enter दबाएं और कुछ ही सेकंड में AI आपके लिए एक Ghibli-Style इमेज तैयार कर देगा।
-
इमेज पर राइट क्लिक करें और ‘Save image as…’ विकल्प का चयन करें।
-
अब यह इमेज आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।