Uttarkashi: Cricketers Rishabh Pant and Rahul Tewatia performed special puja at Gangotri Dham.
उत्तरकाशी: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और आईपीएल की गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने गुरुवार को गंगोत्री धाम का दौरा किया। दोनों खिलाड़ियों ने गंगा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे हर्षिल के लिए रवाना हुए।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सेमवाल ने बताया कि दोनों क्रिकेटर गंगोत्री धाम पहुंचे, जहां उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों ने धाम में लगभग एक घंटा बिताया।
सूचना के अनुसार, ऋषभ पंत शुक्रवार को हर्षिल में दिनभर रह सकते हैं, जहां वे स्थानीय पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों का आनंद लेंगे।