Sara Ali Khan: Impressed by the natural beauty and pahadi cuisine of Rudranath
उत्तराखंड: फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान रुद्रनाथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का यह स्थान बेहद खूबसूरत, रमणीक और मन को मोहित करने वाला है।
सारा अली खान बुधवार को रुद्रनाथ ट्रैक के लिए निकलीं। हेलिकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचकर उन्होंने गंगोलगांव से यात्रा शुरू की और ल्वींठी बुग्याल में रात बिताई। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने 18 किलोमीटर पैदल ट्रैक पार करते हुए रुद्रनाथ मंदिर और सरस्वती कुंड के दर्शन किए।
पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ:
सारा अली खान के लिए गंगोल गांव स्थित एसजीआर नमो नारायण होम स्टे में पहाड़ी नाश्ते का इंतजाम किया गया। इसमें मंडुवे की रोटी, हरी सब्जी, पहाड़ी चटनी और छाछ शामिल थे। रुद्रनाथ में होटल संचालक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभिनेत्री ने पहाड़ी राजमा, चावल, आलू और घर की बड़ी का स्वाद लिया।
सारा अली खान ने पहाड़ों की खूबसूरती को देखकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और क्षेत्र की संस्कृति और स्वाद का आनंद लिया।