Uttarakhandi cinema resonated in Delhi, see who won the Best Actor and Actress Award
नई दिल्ली के श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में शनिवार को 13वें Young Uttarakhand Cine Awards 2025 का शानदार आयोजन हुआ। इस अवार्ड शो में Uttarakhand Film Industry की रचनात्मकता और ग्लैमर का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रवासी उत्तराखंडियों और फिल्म प्रेमियों से भरे सभागार में कला, संगीत और संस्कृति का भव्य उत्सव मनाया गया।
जौना, कारा और रिखुली की धूम
इस बार के समारोह में उत्तराखंडी फिल्मों जौना, कारा और रिखुली ने दर्शकों पर खास छाप छोड़ी।
फिल्म कारा की शिवानी भंडारी को Best Actress Award मिला।
फिल्म जौना के लिए अर्जुन चंद्रा को Best Actor Award से सम्मानित किया गया।
Lifetime Cine Awards से हुए सम्मानित
कार्यक्रम में Lifetime Cine Awards के तहत वरिष्ठ चरित्र अभिनेत्री मंजू बहुगुणा और उत्तराखंड के लीजेंडरी गायक गोपाल बाबू गोस्वामी को सम्मानित किया गया। इन्हें Gambhir Dharmi Award प्रदान किया गया, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के दिग्गज कलाकार स्व. घनानंद घन्ना भाई और लोकगायक जगदीश बकरोला को श्रद्धांजलि देकर हुई। इस भावुक क्षण ने माहौल को और अधिक आत्मीय बना दिया।
लोक संगीत और नृत्य ने बांधा समां
समारोह में Uttarakhand Folk Music और Dance Performances ने चार चांद लगा दिए। लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक गीत और नृत्य के बीच ट्रॉफी वितरण का पल और भी खास बन गया।
Delhi में उत्तराखंडी कला का संगम
दिल्ली जैसे महानगर में इस तरह का आयोजन न सिर्फ प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए गर्व का क्षण बना, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि Uttarakhand Cinema और Music धीरे-धीरे राष्ट्रीय पहचान बना रहा है।