उत्तरकाशी में नया जल संकट: यमुना पर बनी झील से 12 गांवों का संपर्क टूटा

Uttarkashi Flash Flood Alert: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार शाम बड़ा संकट खड़ा हो गया। स्यानाचट्टी के पास भारी मलबा और बोल्डर गिरने से Yamuna River का Flow रुक गया और नदी पर अचानक झील बन गई। इस झील में Syana Chatti Bridge 4-5 फीट पानी में डूब गया। नतीजतन, Yamunotri Highway Closed हो गया और धाम सहित गीठ पट्टी क्षेत्र के 12 गांव जिला मुख्यालय से कट गए।

होटल और स्कूल झील में समाए

इस आपदा से स्यानाचट्टी का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। झील बनने से करीब 15 से अधिक होटल, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल और GMVN Guest House पानी में डूब गए। यमुनोत्री धाम जाने वाला मुख्य मार्ग भी पूरी तरह ठप हो गया, जिससे 10,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

NDRF-SDRF ने संभाली कमान

स्थिति बिगड़ने पर NDRF, SDRF, Police और Administration की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह तक झील का जलस्तर और बढ़ गया, जिससे मोटर पुल पूरी तरह डूब गया। राहत एजेंसियां झील का जलस्तर घटाने के लिए controlled blasting और channelizing पर काम कर रही हैं।

प्रदर्शन पर उतरे लोग

आपदा प्रभावितों ने प्रशासन के खिलाफ protest किया। लोगों का कहना है कि पहले बनी झील को समय पर channelize कर दिया गया होता तो यह संकट टल सकता था। हालांकि controlled blasting के बाद झील का जलस्तर 2 से 2.5 फीट कम हुआ है, लेकिन खतरा अब भी टला नहीं है।

Central Water Commission की टीम अलर्ट पर

Central Water Commission (CWC) की टीम मौके पर पहुंची और लगातार Yamuna River के जलस्तर की निगरानी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल पानी अवरोध स्थल के किनारों से बह रहा है, जिससे स्थिति पर कुछ हद तक नियंत्रण आया है।

छात्राओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने Yamuna River किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। Kasturba Gandhi Residential School और छात्रावास खाली कराया गया और वहां पढ़ने वाली 150 छात्राओं को नजदीकी होटलों में शिफ्ट किया गया।