Uttarakhand Weather Alert: पहाड़ों में पाला, मैदानों में Cold Wave, जानें कब बदलेगा मौसम

Uttarakhand Weather में इन दिनों बारिश या बर्फबारी भले ही न हो, लेकिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पड़ रहे frost (पाला) और मैदानी इलाकों में चल रही cold wave के कारण सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से ठिठुरन भरी ठंड से कुछ राहत जरूर मिल रही है।

Meteorological Centre Dehradun द्वारा जारी ताजा weather forecast के अनुसार आज 13 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी के साथ देहरादून समेत छह जिलों में dense fog की संभावना को देखते हुए Yellow Alert जारी किया गया है।

मंगलवार को मैदानी जिले Dehradun, Udham Singh Nagar और Haridwar के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्र Nainital, Champawat और Pauri में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। कोहरे के कारण सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

आगे के दिनों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि 17 और 18 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में light rain और snowfall की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ सकती है।