Uttarakhand Road Accident: शादी से लौट रही बारात की जीप खाई में, पांच की मौत

उत्तराखंड के चंपावत जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां शादी से लौट रही बरात की जीप गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में एक महिला और एक बच्चे समेत पांच बरातियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यह हादसा शुक्रवार देर रात लगभग 2:30 बजे शेरा घाट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बरात पाटी चंपावत से शेरा घाट वापस लौट रही थी, तभी जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घायलों में से चार को लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके नाम इस प्रकार हैं:

प्रकाश चंद उनियाल (40), निवासी सुभाषनगर रुद्रपुर

केवल चंद्र उनियाल (35)

सुरेश नौटियाल (32)

भावना चौबे (28)

प्रियांशु चौबे (6), पुत्री भावना चौबे

घायलों की सूची

देवीदत्त पांडे (38) — चालक

धीरज उनियाल (12), रुद्रपुर

राजेश जोशी (14), बनकोट गंगोलीहाट

चेतन चौबे (5), दिल्ली

भास्कर पंडा, सेराघाट गंगोलीहाट

जांच शुरू

स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सड़क संकरी और मोड़ होने के कारण वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
यह हादसा उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों की कठिन चुनौतियों और सावधानी की जरूरत को फिर सामने लाता है। शादी की खुशी कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गई और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।