मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई Uttarakhand Cabinet Meeting में 6 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें किसानों के लिए Aromatic Farming (महक क्रांति नीति) से लेकर शिक्षा, रोजगार और कारागार सुधार तक कई अहम निर्णय शामिल हैं।
Aromatic Farming को बढ़ावा: महक क्रांति नीति को मंजूरी
कैबिनेट ने राज्य में Aromatic Farming को बढ़ावा देने के लिए Mahak Kranti Policy को मंजूरी दी।
पहले चरण में 91,000 लाभार्थियों के जरिए 22,750 हेक्टेयर भूमि पर खेती को बढ़ावा मिलेगा।
Aromatic Plants पर सरकार सब्सिडी देगी।
एक हेक्टेयर तक खेती करने वालों को 80% subsidy
एक हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वालों को 50% subsidy
यह योजना किसानों की आमदनी बढ़ाने और राज्य को Aromatic Hub बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
कारागार ढांचे का पुनर्गठन
Uttarakhand Prisons Structure का पुनर्गठन कैबिनेट ने मंजूर कर दिया।
27 नए स्थायी पद बनाए जाएंगे।
बाकी पद outsourcing के जरिए भरे जाएंगे।
EWS हाउसिंग प्रोजेक्ट को अतिरिक्त फंड
रुद्रपुर में बन रहे PM Awas Yojana (EWS Housing Project) के तहत 1,872 भवनों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ₹27 करोड़ अतिरिक्त फंड देगी।
Education Sector में Digital Push
शिक्षा विभाग के अंतर्गत Doordarshan Broadcast के लिए 8 नए पदों की मंजूरी।
SCERT TV Channel के जरिए शिक्षा सामग्री का प्रसारण होगा।
यह उन छात्रों के लिए मददगार होगा जो किसी कारण क्लास में शामिल नहीं हो पाते।
Teacher Recruitment और Special Education
Special Education Teachers की भर्ती में नई लचीलापन।
सितंबर 2017 से मार्च 2019 तक Distance Learning से D.El.Ed पास युवाओं को भी आउटसोर्सिंग के जरिए मौका मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट के TET अनिवार्यता वाले फैसले के खिलाफ राज्य सरकार Review Petition दायर करेगी।