Katrina Kaif Pregnancy: पहली बार Baby Bump Photo शेयर कर फैन्स को दिया Surprise

बॉलीवुड एक्ट्रेस Katrina Kaif ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी baby bump photo शेयर कर फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी। इस तस्वीर में वह अपने पति Vicky Kaushal के साथ नजर आ रही हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा – “अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर की शुरुआत करते हुए हम बेहद खुश हैं और हमारा दिल झूम रहा है।”
यह उनकी ओर से प्रेग्नेंसी को लेकर पहली आधिकारिक पोस्ट है। इससे पहले उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सिर्फ सोर्सेज और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रही थीं।

Vicky Kaushal ने पहले दी थी क्या सफाई?

हाल ही में अपनी फिल्म Bad News Trailer Launch के दौरान विक्की कौशल से जब कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था –
“जहां तक खुशखबरी की बात है, जब भी होगी हम खुद आपसे शेयर करेंगे। अभी इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल ‘Bad News’ एंजॉय कीजिए।”

लेकिन अब कैटरीना के सोशल मीडिया पोस्ट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

Katrina-Vicky की शादी कब हुई थी?

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के आलीशान Six Senses Fort Barwara में शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

यह कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में रहता है।

Work Front पर Katrina-Vicky

Vicky Kaushal पिछली बार पीरियड ड्रामा फिल्म Chhava में नजर आए थे।

Katrina Kaif हाल ही में विजय सेतुपति के साथ Merry Christmas में दिखाई दी थीं।