US ने लौटाया भारत का Most Wanted: कौन है अनमोल बिश्नोई?

अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के भाई और मोस्ट वांटेड आतंकी अनमोल बिश्नोई को भारत वापस भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अनमोल बिश्नोई, पंजाब के दो Most Wanted criminals और 197 illegal migrants सहित कुल 200 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर भारत रवाना किया गया।

अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विमान अमेरिका से उड़ान भर चुका है और बुधवार सुबह 10 बजे यह दिल्ली के IGI Airport पर लैंड करेगा।

NIA के लिए बड़ी सफलता

अनमोल बिश्नोई की वापसी को भारतीय जांच एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
NIA पहले ही उसे ‘Most Wanted’ criminal घोषित कर चुकी है।

भारत में बिश्नोई पर कम से कम 18 serious criminal cases दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग प्लान

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अहम भूमिका

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस साल की शुरुआत में अनमोल को Alaska में गिरफ्तार किया गया था। वह fake Russian documents पर ट्रैवल कर रहा था और लंबे समय तक US–Canada border के बीच इधर-उधर मूव करता रहा।
एजेंसियों का मानना है कि वह encrypted apps के माध्यम से अपना गैंग ऑपरेट करता था।

US ने Baba Siddique Family को दी Formal जानकारी

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी Department of Homeland Security (DHS) ने बाबा सिद्दीकी के परिवार को आधिकारिक तौर पर सूचित किया कि अनमोल बिश्नोई को US territory से deport कर दिया गया है।

अमेरिका की इस कार्रवाई से भारतीय एजेंसियों के लिए extradition की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।