UP Police Encounter: राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के शूटर ढेर – जानिए पूरी कहानी

UP Police Encounter News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पत्रकार Raghvendra Bajpai Murder Case से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस हाई-प्रोफाइल हत्या के दो wanted shooters, जिन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था, को Piswaan area में हुई police encounter में ढेर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, Sitapur के Maholi क्षेत्र निवासी राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या में वांछित Sanjay Tiwari और Raju Tiwari गुरुवार सुबह पुलिस और STF की संयुक्त टीम से भिड़ गए। दोनों highly wanted criminals बाइक से जा रहे थे जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने police firing शुरू कर दी।

Cross firing में दोनों शूटर घायल हुए और बाद में अस्पताल में उन्हें dead declared कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ murder, attempt to murder और other criminal cases पहले से दर्ज थे। इनमें एक का नाम Sanjay Tiwari alias Aqeel Khan और दूसरे का नाम Raju Tiwari alias Rizwan बताया गया है। दोनों ही अटवा, मिश्रित के निवासी थे।

Raghvendra Murder Timeline

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या 8 मार्च 2025 को Hempur Overbridge पर दिनदहाड़े की गई थी। दो शूटरों ने उन्हें गोली मार दी थी। 34 दिन की तफ्तीश के बाद police ने एक पुजारी और दो अन्य को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा किया था, जबकि दोनों शूटर फरार थे।

STF और Crime Branch की 10 से ज्यादा टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया था।

परिवार की नाराज़गी

Raghvendra की पत्नी Rashmi Bajpai ने इस पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि “हमने पहले ही कहा था कि किसी भी कार्रवाई या खुलासे से पहले हमें जानकारी दी जाए। हमें न तो एनकाउंटर से पहले कुछ बताया गया और न ही हमें उनकी पहचान करवाई गई। ऐसे में हम पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।”