US-China Trade War में ट्रंप का नया वार, 75 देशों को दी छूट, चीन पर कड़ा हमला

ट्रंप का डबल झटका: चीन पर 125% Tariff और 75 देशों को मिली राहत

US-China Tariff War एक बार फिर से चर्चा में है, और इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दो बड़े फैसलों से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। ट्रंप ने एक ओर चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125% कर दिया, वहीं दूसरी ओर करीब 75 देशों को 90 दिनों की Tariff छूट देने का ऐलान किया है।

चीन पर 125% Import Tariff: Trade War की नई ऊंचाई

अमेरिका और चीन के बीच चल रही Trade Tensions थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में चीन ने अमेरिकी सामानों पर 85% Tariff बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके जवाब में ट्रंप ने कुछ ही घंटों में Chinese imports पर टैरिफ को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया। यह फैसला ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर साझा किया।

ट्रंप के इस कदम से साफ है कि अमेरिका अब China के Trade Policies के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहा है। यह फैसला न सिर्फ Global Markets में हलचल मचा रहा है, बल्कि US-China

Economic War को और गंभीर बना रहा है।

75 देशों को राहत: Tariff में 90 दिन की छूट

ट्रंप का दूसरा बड़ा ऐलान है Reciprocal Tariffs को लेकर। उन्होंने कहा कि ऐसे 75 से ज्यादा देशों, जिनमें India भी शामिल है, ने अमेरिका के साथ trade और currency manipulation पर बातचीत शुरू की है। इन देशों पर अब अगले 90 दिनों तक सिर्फ 10% टैरिफ लागू होगा।

ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि जो देश Retaliatory Action नहीं ले रहे, उन्हें अमेरिका trade allies मानता है। इन सहयोगी देशों के साथ अगले तीन महीनों तक चर्चा जारी रहेगी और उसके बाद Final Tariff Policy तय की जाएगी।

Global Market Reaction: Share Market में उछाल

इन दो बड़े फैसलों के बाद US Stock Market में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। Investors को उम्मीद है कि चीन पर बढ़ा Tariff दबाव बनाएगा और अमेरिका को व्यापार में बेहतर सौदे मिलेंगे। दूसरी ओर, बाकी देशों को मिली राहत ने Global Trade Sentiments को थोड़ी स्थिरता दी है।