Trump Effect: Sudden surge in Dow, Nasdaq and Walmart, is recession averted now?
90 Days Tariff Relief से Wall Street में जबरदस्त उछाल, Walmart के शेयर में 8% की छलांग
US Stock Market Update: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा 90 दिनों के लिए टैरिफ में राहत देने की घोषणा के बाद Wall Street में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला। Dow Jones, S&P 500, और Nasdaq जैसे प्रमुख इंडेक्स में भारी तेजी आई।
Dow और Nasdaq में बड़ी छलांग
Trump के बयान के तुरंत बाद Dow Jones करीब 2,963 अंक या 7.87% उछल गया। वहीं S&P 500 में 9.52% और टेक्नोलॉजी से भरपूर Nasdaq Composite Index में लगभग 10% का surge देखा गया।
इस तेजी के पीछे निवेशकों का renewed confidence और short-term tariff relief को मुख्य कारण माना जा रहा है।
Walmart Stock Also Soared
Market के इस तेज़ी भरे माहौल में Walmart stock ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। कंपनी के शेयर 8% तक बढ़ गए। Investors ने इसे retail sector के लिए positive signal के रूप में देखा।
Global Markets ने भी दिखाया Reaction
ट्रंप की tariff relief policy का असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहा। Australia’s Blue Chip Stocks में भी ज़बरदस्त तेजी आई, जहां Australian Securities Exchange ने शुरुआती 10 मिनट में ही 6.3% का jump दिखाया।
उधर Japan’s Nikkei Index भी इस ख़ुशखबरी से झूम उठा और बाजार खुलते ही 7.2% की उछाल आई।
लेकिन Trade War की तलवार अब भी लटकी है
हालांकि इस announcement से market को temporary boost ज़रूर मिला है, पर अमेरिका और चीन के बीच Tariff War की tension अभी खत्म नहीं हुई है।
Trump ने चीन पर पहले जो 104% tariff लगाया था, उसे अब बढ़ाकर 125% कर दिया है। जवाब में China ने भी 85% tariff increase की बात कही है। इसका मतलब है कि US-China Trade Tension अभी और गहराने वाला है।
S&P 500 मंदी की दहलीज से पलटा
गौरतलब है कि S&P 500 Index हाल ही में अपने All-Time High से लगभग 20% नीचे चला गया था और मंदी की स्थिति (Recession Territory) के करीब पहुंच गया था। इस अचानक आए उछाल ने Wall Street को थोड़ी राहत ज़रूर दी है, लेकिन uncertainty अभी भी बनी हुई है।
75 से ज्यादा देशों को मिला Tariff में छूट
Donald Trump ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 75 से अधिक देशों को 90 दिनों की tariff exemption दी है। उन्होंने कहा कि ये देश अब अमेरिका के Commerce Department, Treasury और USTR (United States Trade Representative) के साथ trade और Currency Manipulation जैसे विषयों पर बातचीत कर रहे हैं।
इन देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर फिलहाल केवल 10% Reciprocal Tariff लगेगा।