‘Super-100’ स्कीम: उत्तराखंड के 100 छात्रों को मिलेगा मुफ्त आवास, भोजन और मेडिकल-इंजीनियरिंग कोचिंग
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के होनहार विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को ‘Super-100’ कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्यभर से चुने गए 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को NEET और JEE जैसी परीक्षाओं के लिए 45 दिनों की फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग दी जाएगी।
क्या है ‘Super-100’ योजना?
‘Super-100 Program’ के तहत उत्तराखंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) के विद्यार्थियों का चयन एक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को 01 जून 2025 से 15 जुलाई 2025 तक चलने वाली इस कोचिंग में भोजन, आवास, स्टडी मटेरियल और अनुभवी शिक्षकों की सुविधा मुफ्त दी जाएगी।
कोचिंग की खास बातें:
-
45 दिनों की रेजिडेंशियल कोचिंग
-
अनुभवी शिक्षकों द्वारा विषयवार तैयारी
-
निरंतर मूल्यांकन और टेस्ट सीरीज
-
प्रेरणात्मक विज़िट्स व मोटिवेशनल सेशंस
-
फ्री स्टेशनरी व तैयारी की किताबें
-
मानसिक स्वास्थ्य और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर विशेष फोकस