पाकिस्तान के लिए जासूसी करता पकड़ा गया गगनदीप! ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की जानकारी ISI तक पहुंचा रहा था
देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की एक बड़ी साजिश को पंजाब पुलिस ने वक्त रहते नाकाम कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को लीक करने वाले एक जासूस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले का रहने वाला है।
कैसे हुआ पर्दाफाश?
पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस जासूस को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गगनदीप पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी एजेंट गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, जिसने उसे ISI एजेंटों से जोड़ने का काम किया।
क्या कर रहा था गगनदीप?
-
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की तैनाती और मूवमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारियां ISI तक भेज रहा था
-
मोबाइल फोन के जरिए डेटा ट्रांसफर करता था
-
20 से ज्यादा ISI एजेंटों से कनेक्शन
-
पैसे भी लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से
-
सुरक्षा एजेंसियों ने उसके मोबाइल और अन्य डिवाइस से संवेदनशील जानकारी बरामद की है