Skydiver Suicide Mystery: Woman jumped from 10 thousand feet, did not open parachute; heartbreaking story of breakup comes to light
ब्रिटेन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 32 वर्षीय अनुभवी स्काई डाइवर जेड डेमेरेल (Jade Demerell) की 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद मौत हो गई। लेकिन यह कोई हादसा नहीं था, बल्कि माना जा रहा है कि उन्होंने जानबूझकर पैराशूट नहीं खोला — यह एक सोची-समझी आत्महत्या (planned suicide) थी।
Skydiving की शौकीन थीं जेड, कर चुकी थीं 400 से ज़्यादा छलांगें
जेड कोई आम स्काई डाइवर नहीं थीं। वह अब तक 400 से अधिक बार आसमान से छलांग लगा चुकी थीं और Sky High Skydiving Centre की अनुभवी सदस्य थीं। उनके साथ उनका प्रेमी बेन गुडफैलो (Ben Goodfellow) भी स्काई डाइवर था। दोनों करीब 6 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में थे।
ब्रेकअप बना मौत की वजह?
जांच में सामने आया है कि घटना से ठीक एक रात पहले जेड का बेन से ब्रेकअप हुआ था। अगली सुबह बेन काम पर निकल गया, और जेड स्काईडाइविंग के लिए गईं – लेकिन पैराशूट खोलने से इनकार कर दिया।
जेड की दोस्त ने कहा:
“उन्होंने हर छलांग साथ में लगाई थी, पर आखिरी छलांग अकेले ली… और वो कभी लौटकर नहीं आई।“
न कोई तकनीकी खराबी, न हादसा – सीधा इरादा
Skydiving Center और जांच एजेंसियों का कहना है कि:
पैराशूट सही तरीके से फोल्ड किया गया था उपकरणों में कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई जांचकर्ताओं को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जेड ने ब्रेकअप का ज़िक्र किया है
इस सबूत के बाद Northumbria Police भी इस घटना को आत्महत्या मान रही है।
Mental Health और Emotional Trauma पर फिर से बहस
इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि emotional breakdown या toxic breakup किसी के जीवन को किस हद तक प्रभावित कर सकते हैं।
Mental health awareness, emotional support, और relationship counseling जैसे मुद्दों को अब गंभीरता से लिए जाने की ज़रूरत है।