Shadow of 'Bhunja Party' on Nishant Kumar's entry into politics? Tejashwi's attack
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि खुद नीतीश कुमार की पार्टी के ही कुछ नेता निशांत को राजनीति में आने नहीं देना चाहते।
Tejashwi Yadav ने कहा, “CM नीतीश के करीबी जिन्हें मैं ‘भूंजा पार्टी’ कहता हूं, वे ही निशांत कुमार को राजनीति में आने से रोक रहे हैं। ये लोग सत्ता का भरपूर लाभ उठा रहे हैं, मलाई खा रहे हैं और अपने रिश्तेदारों को सेट कर रहे हैं।”
“RSS कोटा” का जिक्र, अंदरूनी समीकरण पर सवाल
तेजस्वी ने जदयू नेताओं पर RSS Quota के तहत चयन करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “जब खुद इनके मंत्री बोल रहे हैं कि RSS कोटा होता है, तो मुख्यमंत्री को सामने आकर बताना चाहिए कि बिहार में कहां-कहां यह कोटा लागू है?”
“निशांत की राजनीति में एंट्री से डर गए भूंजा पार्टी वाले”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “जब संजय झा और अशोक चौधरी जैसे नेताओं ने अपने बच्चों को राजनीति में सेट कर दिया है, तो निशांत क्यों नहीं आ सकते? लेकिन इन ‘भूंजा पार्टी’ वालों को डर है कि अगर निशांत आ गए तो उनकी सियासी दुकान बंद हो जाएगी।”
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री अब ‘Unconscious Governance Mode’ में हैं और यही वजह है कि उनके करीबी सहयोगी उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। “ये लोग सोचते हैं कि मुख्यमंत्री की निष्क्रियता उनके लिए वरदान है, इसलिए निशांत को साइडलाइन कर रहे हैं।”