Corona Virus Returns? NB.1.8.1 variant found in America, know why it is dangerous
COVID-19 का एक और नया वेरिएंट “Nimbus” दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गया है। अमेरिका में तेजी से फैल रहा यह नया सब-वेरिएंट NB.1.8.1 अब CDC (Centers for Disease Control and Prevention) और WHO (World Health Organization) की निगरानी में है। माना जा रहा है कि यह वेरिएंट पहले चीन में भी पाया जा चुका है और अब अमेरिका में इसके मामले बढ़ रहे हैं। भारत में अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सतर्कता ज़रूरी मानी जा रही है।
गले में “रेजर ब्लेड” जैसा दर्द, नए लक्षण उभर रहे
इस वेरिएंट को लेकर खास चिंता इसकी नई तरह की Symptoms को लेकर है। मरीजों को गले में बेहद तीव्र जलन और खराश महसूस हो रही है, जिसे कुछ लोग “razor blade throat” या “कांच के टुकड़े निगलने जैसा” दर्द बता रहे हैं। इसके साथ ही नाक बहना या बंद होना, हल्का बुखार, खांसी, थकावट, मांसपेशियों में दर्द, दस्त जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं।
CDC की रिपोर्ट के अनुसार, 7 जून तक खत्म हुए दो हफ्तों में अमेरिका में COVID के लगभग 37% नए मामले इसी NB.1.8.1 वेरिएंट के थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेरिएंट अकेले ही वैश्विक संक्रमण के एक-तिहाई मामलों का कारण बन सकता है।
भारत में कोविड के हालात और जीनोम सीक्वेंसिंग
भारत के NIV (National Institute of Virology) और ICMR (Indian Council of Medical Research) ने ओमिक्रॉन के चार नए सब-वेरिएंट की पहचान की है—LF.7, XFG, JN.1.16 और NB.1.8.1। पुणे स्थित NIV के निदेशक डॉ. नवीन कुमार के अनुसार, यह अध्ययन वैक्सीन की प्रभावशीलता और संक्रमण की गंभीरता को समझने में मदद करेगा।
भारत में अप्रैल 2025 के दूसरे सप्ताह से COVID मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि इनमें से कुछ वेरिएंट, विशेष रूप से NB.1.8.1, इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग के ज़रिए इन वेरिएंट्स पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।