September Alert! NOAA ने दी चेतावनी, इस महीने बरप सकते हैं सबसे ज्यादा तूफान

अटलांटिक तूफान सीजन 2025 (Atlantic Hurricane Season 2025) की शुरुआत हो चुकी है और मौसम विशेषज्ञों ने इसे असामान्य रूप से सक्रिय (above-normal) बताया है।

US Weather Agency NOAA (National Oceanic and Atmospheric Administration) ने चेतावनी दी है कि इस साल 19 cyclonic storms आ सकते हैं, जो सामान्य से काफी अधिक हैं।

इस चेतावनी ने America, Caribbean Islands और Gulf Coast तक चिंता की लहर दौड़ा दी है। NOAA का कहना है कि इनमें से कई तूफान intense hurricanes बन सकते हैं, जो जनजीवन और इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकते हैं।

 September सबसे खतरनाक महीना, क्यों?

NOAA और अन्य मौसम एजेंसियों के अनुसार, अटलांटिक तूफान सीजन का पीक टाइम August to October होता है, लेकिन September को सबसे active hurricane month माना जाता है।

इसकी वजह है: समुद्र की सतह का तापमान (Sea Surface Temperature) इस महीने सबसे ज्यादा होता है हवा की परतों में low wind shear होता है, जो तूफानों के लिए अनुकूल स्थिति बनाता है वातावरण में नमी और ऊर्जा की मात्रा बढ़ जाती है. इन सभी कारणों से सितंबर में तूफानों की संख्या और ताकत दोनों ज्यादा देखने को मिलती है।

NOAA Forecast 2025: 60% Chance of 19 Named Storms

NOAA के ताज़ा Hurricane Outlook के अनुसार, 2025 में 19 named tropical storms बनने की 60% probability है। इनमें से कुछ को Category 3 या उससे ऊपर के Major Hurricanes के रूप में क्लासिफाई किया जा सकता है।

NOAA के वैज्ञानिकों का मानना है कि Climate Change, Warm Atlantic Waters, और La Niña effect इस बार तूफानों की संख्या बढ़ा सकते हैं।

 Hurricane Names कैसे तय होते हैं?

हर साल आने वाले tropical storms और hurricanes को World Meteorological Organization (WMO) द्वारा तय किए गए नाम दिए जाते हैं।

इसका उद्देश्य है कि जब एक समय में कई तूफान एक्टिव हों, तो उनकी पहचान और ट्रैकिंग आसान हो सके।

हर 6 साल बाद नामों की सूची दोहराई जाती है

यदि कोई तूफान बहुत ज्यादा विनाशकारी हो, तो उसका नाम permanently retired कर दिया जाता है इससे अगले सालों में उस नाम को फिर से इस्तेमाल नहीं किया जाता, जैसे Katrina, Sandy, या Harvey

2025 में तूफान से जंग के लिए तैयार रहें

NOAA की भविष्यवाणी इस बात का साफ संकेत है कि 2025 Atlantic Hurricane Season चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Emergency kits, evacuation plans, और early warning systems को मजबूत करना अब वक्त की ज़रूरत है।

September 2025 को लेकर सबसे ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है, क्योंकि यह महीना सबसे अधिक तूफानी साबित हो सकता है।