Rohit Sharma-MSD Retire Timing Match! एक ही वक्त, एक ही स्टेडियम – क्या है असली कहानी?

MS Dhoni और Rohit Sharma – ये दोनों नाम भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं। जहां धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर करोड़ों फैंस को चौंका दिया था, वहीं अब रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर भावनाओं का ज्वार ला दिया है। हैरानी की बात ये है कि इन दोनों दिग्गजों की रिटायरमेंट के समय और जगह में ऐसा संयोग है जिसे महज इत्तेफाक कहना मुश्किल है।

7:29 PM – The Retirement Time Mystery

15 अगस्त 2020 की शाम को 7:29 बजे (1929 hrs), महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। बैकग्राउंड में बज रहा था – “मैं पल दो पल का शायर हूं…”। सोशल मीडिया पर यह पल भारत के क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया।

अब बात करें रोहित शर्मा की, तो 7 मई 2025 को, लगभग उसी समय यानी 7:29 बजे, रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से Test Cricket से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। उन्होंने लिखा:

सभी को नमस्कार। मैं बस यह साझा करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया।

MCG – दो लीजेंड्स का आखिरी टेस्ट वेन्यू

इतना ही नहीं, दोनों खिलाड़ियों ने अपना आखिरी टेस्ट मैच Melbourne Cricket Ground (MCG) पर खेला।

  • धोनी का अंतिम टेस्ट: 2014 में MCG पर

  • रोहित का आखिरी टेस्ट: 2024 बॉक्सिंग डे टेस्ट, MCG में
    (रोहित अगला टेस्ट – Sydney – नहीं खेल पाए थे)

Leadership और Legacy

Captaincy Legacy के मामले में भी दोनों के बीच समानताएं हैं:

  • MS Dhoni ने भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताईं।

  • Rohit Sharma ने भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाईं, खासतौर पर सीमित ओवरों में।

दोनों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए शांत लेकिन प्रभावशाली तरीके से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की – “Retirement via Instagram” एक ट्रेंड बन चुका है।